DLF के मालिक की पोती ने दिल्ली के लुटियन जोन में खरीदा 477 करोड़ का बंगला
नई दिल्ली। डीएलएफ चेयरमैन केपी सिंह की पोती अनुष्का सिंह ने दिल्ली के लुटियन जोन में 477 करोड़ का बंगला खरीदी है। पृथ्वीराज मार्ग पर स्थित यह बंगला खरीदने के साथ ही यह अब दिल्ली में खरीदा गया सबसे महंगा बंगला बन गया है।

7,143 स्कावयर मीटर में फैला यह बंगला दिवंगत एयर चीफ मार्शल प्रताप चंद्र लाल का था जिसे उनके परिवार ने अनुष्का सिंह को बेचा है। इस प्लॉट को 6.36 लाख प्रति स्कावयर मीटर के हिसाब से बेचा गया है। इसके अलावा इस बंगले को बेचने पर 22 करोड़ का स्टांप ड्यूटी भी लगा जिसे प्रताप चंद्र लाल के परिवारवालों ने चुकाया।
वैसे बता दें कि 477 करोड़ रकम सुनने में भले ही बहुत ज्यादा लग रहा हो लेकिन इस बंगले को लुटियन जोन के सर्किल रेट के हिसाब से काफी कम कीमत में बेचा गया है। सर्किल रेट के मुताबिक इस बंगले की कीमत 554 करोड़ रुपये आती है लेकिन इसे सर्किल से लगभग 77 करोड़ रुपये कम में बेचा गया।
बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली में सबसे महंगा बंगला खरीदने का रिकार्ड केपी सिंह की ही बेटी रेणुका तलवार के नाम था। रेणुका तलवार ने पिछले साल ही इसी रोड पर 1,189 स्कावयर मीटर में फैला एक बंगला 435 करोड़ में खरीदा था। डीएलएफ चेयरमैन केपी सिंह ने भी लुटियन जोन में दो बंगले खरीद रखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications