Anushka Sharma: शैंपू के ऐड से शुरू हुई थी लवस्टोरी, मैदान में फ्लाइंग Kiss से विराट ने किया था इजहार-ए-मोहब्बत

नई दिल्ली। आखिरकार वो दिन आ ही गया , जिसका इंतजार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के फैंस को लंबे वक्त से था, दोनों ने जबसे शादी की है, तब से ही उनके चाहने वाले उनकी 'गुड न्यूज' का वेट कर रहे थे, जो कि उन्हें आज मिली है, आपको बता दें कि विराट कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अनुष्का गर्भवती हैं। विराट ने लिखा है कि वे लोग अब दो से तीन हैं। उनका बेबी जनवरी 2021 में आ रहा है। मालूम हो कि ये विराट-अनुष्का का पहला बेबी है।

अनुष्का-विराट बनने वाले हैं मम्मी-पापा

अनुष्का-विराट बनने वाले हैं मम्मी-पापा

विराट के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लोगों की बधाइयों का तांता लग गया है, मालूम हो कि इससे पहले कई बार अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की अफवाएं उड़ीं थी, अनुष्का ने हर बार इन खबरों पर कहा था कि जिस दिन उनकी लाइफ में ये दिन आएगा, वो खुद ही लोगों को बताएंगी और आज उन्होंने यह कर भी दिखाया है, उन्होंने खुद अपने पति विराट के ट्वीट को री-ट्विट करके अपनी गुडन्यूज की पुष्टि कर दी है।

साल 2017 में विराट-अनुष्का ने की थी शादी

साल 2017 में विराट-अनुष्का ने की थी शादी

बता दें कि साल 2017 में इटली में शादी रचाने वाले विराट-अनुष्का की लवस्टोरी एकदम फिल्मी ही है, दोनों की मुलाकात एक शैंपू की एड फिल्म को शूट करने के दौरान हुई थी और इस दौरान ही दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए कुछ-कुछ हो गया था, लेकिन दोनों ने इस बात का इजहार एक-दूसरे से नहीं किया लेकिन इसके बाद दोनों ही संपर्क में रहने लगे, दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद मीडिया में खबर आने लगी कि अनुष्का और विराट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने इस बात से साफ इनकार कर दिया।

विराट ने ग्राउंड में फ्लाइंग Kiss कर किया था इजहार ए इश्‍क

विराट ने ग्राउंड में फ्लाइंग Kiss कर किया था इजहार ए इश्‍क

लेकिन इसके बाद विराट-अनुष्का को कई जगह स्पॉट किया जाने लगा लेकिन दोनों ने मीडिया में इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा। इसके बाद दोनों के प्यार की पुष्टि तब हो गई जब 2014 के एक मैच में शतक पूरा करने के बाद विराट ने मैदान में सबके सामने अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। इसके बाद एक चैट शो के दौरान कोहली ने खुलकर कहा कि जब दो लोग हर जगह साथ-साथ नजर आ रहे हैं तो लोगों को समझ जाना चाहिए कि दोनों के बीच दोस्ती से कहीं ज्यादा है।

अनुष्का के लिए लोगों पर भड़के थे विराट कोहली

साल 2015 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में करारी हार मिली थी, जिसके लिए अनुष्का शर्मा को ट्रोलर्स ने निशाना बनाया था, जिस पर कोहली काफी भड़क गए थे और उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था, इसके बाद कई लोगों ने अनुष्का को कोहली और टीम इंडिया के लिए अनलकी बता दिया था, इसके बाद खबर ये भी आई कि कोहली-अनुष्का दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन कोहली और अनुष्का ने अपने रिश्ते के बारे में मीडिया में कुछ नहीं कहा।

अनुष्का ने कहा-विराट मेरी जिंदगी हैं, मैं प्यार में हूं

अनुष्का ने कहा-विराट मेरी जिंदगी हैं, मैं प्यार में हूं

और फिर साल 2017 में अचानक से खबर आई कि 11 नवंबर को विराट-अनुष्का ने इटली में शादी कर ली है, मीडिया ने इस हॉट कपल को विरूष्का नाम दे दिया। अपने करियर के पीक पर शादी रचाने वाली अनुष्का ने पिछले साल एक इंटरव्यू में अपनी शादी का राज खोला था, उन्होंने कहा था कि शादी प्राकृतिक कड़ी है, मैंने हमेशा इस बात में विश्वास किया है, मैं अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को किसी भय में नहीं जीना चाहती थी, मैं प्यार में थी और प्यार आपको शक्ति देता है, मैं विराट के साथ हर पल जीना चाहती थी, इसलिए मैंने शादी का फैसला किया, मेरा काम मेरी पहचान है उसे कैसे छोड़ सकती हूं लेकिन अपने प्यार के साथ पाने के लिए मैंने शादी की और मैं खुश हूं।

अनुष्का ने मुझे बेहतर इंसान बनाया: कोहली

अनुष्का ने मुझे बेहतर इंसान बनाया: कोहली

तो वहीं कोहली ने हमेशा कहा कि अनुष्का ने मुझे बेहतर इंसान बनाया, उन्होंने मुझे लोगों की वैल्यू बताई है, मैं बहुत गुस्सा करता था लेकिन अनुष्का ने उसे कम करने में मदद की है, मुझे खुशी है कि वो मेरी लाइफ में है, वो बेस्ट है और हम खुश हैं, वो बहुत अच्छी इंसान हैं और सकारात्म सोच की मालकिन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+