अनुष्का शर्मा के निजी पलों पर इस अखबार ने छापा फर्जी इंटरव्यू, ट्विटर पर यूं लगाई लताड़
नई दिल्ली। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपना फर्जी इंटरव्यू छापने पर एक बंगाली अखबार को जमकर लताड़ लगाई है। अनुष्का शर्मा ने कहा कि अपने बारे में इस तरह फर्जी और काल्पनिक इंटरव्यू देखना, वो एक भी प्रतिष्ठित अखबार में, काफी हैरान वाला है। यह फेक इंटरव्यू ये भी दिखाता है कि लोग कैसे आपकी निजी जिंदगी में दखल दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने यूं लगाई अखबार को लताड़
अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, 'अपने बारे में इस तरह एक प्रतिष्ठित डेली अखबार में फर्जी इंटरव्यू छपा देखना काफी हैरान करने वाला है। मैं ये बिल्कुल साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने अपनी निजी जीवन से जुड़ा कोई भी इंटरव्यू इस अखबार या किसी को भी नहीं दिया है। ये दिखाता है कैसे लोग बेपरवाही के साथ आपकी निजी जिंदगी में ताक-झांक करते हैं।'

क्या छपा था इंटरव्यू में?
अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें हेडलाइन में बंगाली में लिखा गया है कि, 'फिल्मों की तरह आपके जीवन में भी बहुत सारी चीजें अचानक ही हो जाती हैं।' इसके साथ ही अखबार ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक फोटो भी शेयर की है जिसे उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर क्लिक कराई थी। साथ ही इंटरव्यू में उनकी और विराट की कुछ निजी बातों का जिक्र किया है जिस पर अनुष्का ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी किसी को भी अपनी निजी जीवन से जुड़ा कोई इंटरव्यू नहीं दिया है।

अनुष्का की फिल्म 'परी' पाकिस्तान में बैन
बता दें कि हाल ही में अनुष्का की फिल्म 'परी' रिलीज हुई है। इस फिल्म को रिलीज होने से पहले ही पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर बैन लगाते हुए कहा कि फिल्म में कुरान के आयतों का गलत प्रयोग हुआ है साथ ही फिल्म में अंधविश्वास को बढ़ावा दिया गया है जो कि गैर-इस्लामिक है।












Click it and Unblock the Notifications