रोहित शर्मा ने किया अनफॉलो तो अनुष्का शर्मा ने दिया ये जवाब! सामने आई टीम इंडिया में गुटबाजी

Recommended Video

    Rohit Sharma UnFollows Anushka Sharma, Virat Kohli's gives Befitting reply | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारत की हार के बाद टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दो खेमों बट गई है। जिसमें पहला खेमा विराट कोहली तो दूसरा खेमा रोहित शर्मा के साथ खड़ा है। गल्फ न्यूज समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स ने कहा है कि वर्ल्ड कप के दौरान भी टीम इंडिया एकजुट नहीं थी। इस खबर को उस समय और भी हवा मिल गई जब रोहित शर्मा से जुड़ी कुछ ऐसी बात सामने आई जो कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराच के बीच मतभेदों को खुलकर जाहिर करता है।

    रोहित शर्मा ने विराट और अनुष्का को कर दिया है अनफॉलो

    रोहित शर्मा ने विराट और अनुष्का को कर दिया है अनफॉलो

    मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित शर्मा ने विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। रोहित शर्मा इससे पहले ही विराट कोहली को अनफॉलों कर चुके हैं, हालांकि विराट कोहली अभी भी रोहित शर्मा को फॉलों कर रहे हैं। लेकिन इसमें अब ट्विस्ट इसलिए आ गया है क्योंकि अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन इसे रोहित शर्मा के लिए पलटवार के तौर पर माना जा रहा है।

    अनुष्का शर्मा ने लिखा इंस्टाग्राम स्टेटस

    अनुष्का शर्मा ने लिखा इंस्टाग्राम स्टेटस

    दरअसल अनुष्का शर्मा किसी का नाम लिए बगैर अपने स्टेटस में लिखा है कि 'एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कुछ नहीं कहा। सिर्फ सच ही है जो झूठ के दिखावे में नहीं पड़ता है।' लेकिन अनुष्का शर्मा के इस स्टेटस को रोहित शर्मा से जोड़कर देखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि उन्होंने इसके जरिए रोहित शर्मा को जवाब दिया है। अब देखना है कि गुटबाजी यही तक सीमित रह जाती है या फिर आगे भी वार-पलटवार देखने को मिलेगा।

    काफी पहले ही पड़ चुकी थी खिलाड़ियों के बीच में दरार

    काफी पहले ही पड़ चुकी थी खिलाड़ियों के बीच में दरार

    दरअसल आपको बता दें कि बड़ी हस्तियों के पास गुस्सा या नाराजगी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया सबसे बड़ा हथियार है। वैसे अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को फॉलो नहीं करती हैं। रितिका सजदेह भी विराट और अनुष्का शर्मा को फॉलो नहीं करती हैं। ये बात भी है कि पहले ये लोग एक दूसरे को फॉलो करते थे या नहीं इस बात की भी कोई जानकारी नहीं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में अब ये बात सामने आ रही है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच दरार काफी पहले ही पड़ गई थी। जब रोहित शर्मा और उनके और ओपनिंग के दौरान उनका साथ देने वाले शिखर धवन ने विराट कोहली से जुड़ी मैनेजमैंट कंपनी से खुद को अलग कर लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+