जब करण ने अनुष्का को कहा-'देश की बहू', चेहरा देखने लायक था एक्ट्रेस का, देखें Video
मुंबई 23 मई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऐसे लोकप्रिय कपल हैं, जिनकी बातें क्रिकेट के गलियारों से लेकर बॉलीवुड की गलियों में बड़े जोर-शोर से होती आई हैं। हालांकि शादी से पहले इस कपल ने कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा था लेकिन विवाह से पहले आईपीएल का मंच हो या फिर रियलिटी शो का स्टेज,अनुष्का और विराट हमेशा लोगों के बीच छाए रहते थे। यहां तक कि लोग दोनों की बहुत लेग पुलिंग भी करते थे। ऐसा ही एक पुराना वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का के लिए फिल्ममेकर करण जौहर ने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर अनुष्का का चेहरा 'शर्म से लाल' हो गया था।

करण ने अनुष्का से किया था ये सवाल
दरअसल ये वीडियो 'इंडिया गॉट टैलेंट' शो का है, जब फिल्म 'जब तक है जान' फिल्म के प्रमोशन के लिए अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ दोनों शो में आई थीं। तब शो के जज और फिल्ममेकर करण जौहर ने दोनों से कुछ मजेदार सवाल किए थे। करण जौहर ने दोनों से प्रश्न किया था कि किस फिल्म में शाहरुख के गाने में ये लाइनें, 'बहकी हैं निगाहें और बिखरे हैं बाल' थीं। जिस पर अनुष्का ने पूरा गाना तो गा दिया लेकिन गाने की टाइटल 'कोई मिल गया' , कैटरीना कैफ बता देती हैं।

बोली अनुष्का- 'मैंने मारा मौके पर चौका'
जिस पर करण कहते हैं, कैटरीना ने दिया सही जवाब तो मिलते हैं इन्हें 1 प्वाइंट। तो वहीं इसी के बाद करण जौहर पूछते हैं कि शाहरुख खान ने माधुरी दीक्षित के साथ एक रेन सॉग गाया था, वो कौन सा गाना था, जिसका सही जवाब अनुष्का देती हैं 'घोड़े जैसी चाल', जिस पर कैटरीना कहती हैं कि मुझे मौका ही नहीं मिला। जिस पर अनुष्का हंसते हुए बोलती हैं कि 'मैंने मारा मौके पर चौका।'
Video: करण ने अनुष्का को कहा-'देश की बहू'

'आप तो देश की बहू हैं, हम कुछ कह भी नहीं सकते हैं'
बस इसके बाद करण को मौका मिल जाता है और वो अनुष्का के साथ मस्ती करते हुए कहते हैं कि 'इतनी बड़ी हो गई है मेरी बेटी, क्रिकेट के जोक्स क्रैक करने लगी है। आप तो देश की बहू हैं, हम कुछ कह भी नहीं सकते हैं।' इसके बाद अनुष्का का चेहरा देखने लायक होता है. वो भी खुद को 'देश की बहू' कहे जाने पर चौंक जाती हैं और शरमा कर रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर ये ओल्ड वीडियो इस वक्त जबरदस्त ढंग से सुर्खियां बना है, लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

इटली में अनुष्का और विराट ने शादी की
मालूम हो कि 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का और विराट ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी, दोनों आज साथ में काफी खुश हैं, दोनों की गिनती परफेक्ट कपल में होती हैं, जब विराट मैदान पर होते हैं तो दर्शक दीर्घा में अनुष्का उन्हें चीयर करती दिखती हैं तो वहीं अनुष्का की फिल्मों, फैशनशूट, इवेंट या प्रोडक्शन रिलेटड खबरों पर सबसे पहला कमेंट विराट कोहली का ही आता है। जनवरी 2021 में दोनों बेटी वामिका के मम्मी-पापा बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications