अनुष्का शर्मा ने शेयर की Bikini में तस्वीर, विराट कोहली का आया ये कमेंट

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया मेजबान टीम के साथ क्रिकेट मैच खेल रही हैं, इस दौरे पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनु्ष्का शर्मा भी साथ हैं, जहां मैदान के अंदर मिस्टर कोहली अपना जलवा बिखेर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मैदान से बाहर मिसेज कोहली भी फूल फार्म में नजर आ रही हैं।

बिकिनी में अनुष्का शर्मा

बिकिनी में अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो बिकिनी पहने नजर आ रही हैं, तस्वीर में अनुष्का बीच के किनारे बैठी हैं, फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन लिखा है, 'सन किस्ड ऐंड ब्लेस्ड'।

विराट कोहली ने किया ये कमेंट

तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई, अनुष्का के फैंस उनकी फोटो की काफी तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सबसे मजेदार कमेंट अनुष्का के पति विराट कोहली का आया है, उन्हें भी अपनी जीवनसंगिनी की ये फोटो काफी पसंद आई है, उन्होंने भी इमोजी के जरिये कमेंट किया और फोटो की तारीफ की।

इन दिनों किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहीं अनुष्का

इन दिनों किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहीं अनुष्का

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा की इस फोटो पर 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, और फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि अनुष्का ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद साल 2018 में उन्‍हें आखिरी बार फिल्‍मों में देखा गया। शाहरुख खान की फिल्‍म 'जीरो' में उन्‍होंने नासा वैज्ञानिक का किरदार निभाया था। इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और ना ही ऐसी कोई खबर है कि वो किसी फिल्म में काम कर रही हैं।

कोहली ही मेरी जिंदगी हैं: अनुष्का शर्मा

कोहली ही मेरी जिंदगी हैं: अनुष्का शर्मा

फिल्मफेयर से इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि विराट कोहली संग शादी करके वो बेहद खुश हैं, मैंने उस इंसान से शादी की जिस पर मैं बहुत भरोसा करती हूं, विराट मेरे बेस्ट फ्रेंड भी हैं, जब हम साथ होते हैं, तो उनके और मेरे लिए, दुनिया का अस्तित्व समाप्त हो जाता है। जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तब भी यही बात थी। मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योंकि वो मेरा परिवार है और वो ही मेरे सबकुछ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+