Anushka Sharma : विराट कोहली संग प्राइवेट फोटो वायरल होने पर फोटोग्राफर पर भड़कीं अनुष्का,कहा-बस बंद करो

Anushka Sharma : विराट संग प्राइवेट फोटो वायरल होने पर फोटोग्राफर पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा-बस अब बंद करो

नई दिल्ली। Anushka Sharma angry at photographer for taking her private photo. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) अपनी पहली प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। अनुष्का अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कभी वर्कआउट की तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो कभी अपन पति विराट कोहली( Virat Kohli) के साथ पार्टी की तस्वीरें। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का की एक और तस्वीर सामने आईं, जहां वो अपने पति विराट कोहली के साथ प्राइवेट वक्त बिता रही थीं। अनुष्का को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आईं और उन्होंने फोटोग्राफर की जमकर क्लास लगा दी।

 अनुष्का ने लगाई फोटोग्राफर की क्लास

अनुष्का ने लगाई फोटोग्राफर की क्लास

दरअसल एक फोटोग्राफर ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ उनके प्राइवेट वक्त की तस्वीर खींच ली। अनुष्क को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर फोटोग्राफर की जमकर क्लास लगा दी। अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट लिखकर फोटोग्राफर को ऐसा ने करने की हिदायत दी और कहा कि वो ये सब तुरंत बंद कर दें।

 निजी तस्वीरें खींचने से नाराज हुईं अनुष्का

निजी तस्वीरें खींचने से नाराज हुईं अनुष्का

फोटोग्राफर ने अनुष्का और विराट की फोटो खींची। उस तस्वीर में अनुष्का और विराट अपने घर की बालकनी में बैठकर ब्रेकफास्ट कर रहे थे। दोनों एक साथ क्वालिटी वक्त बिता रहे हैं। इसी दौरान फोटोग्राफर ने दूर से दोनों की तस्वीरें खींच ली। फोटो सामने आने के बाद कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। जिसके बाद अनुष्का ने पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की और उनकी प्राइवेसी में दखल न देने की हिदायत दे दी।

 प्राइवेसी में दखल न देने की दी हिदायत

प्राइवेसी में दखल न देने की दी हिदायत

अनुष्का शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार निवेदन करने के बाद भी वो बाज नहीं आ रहे और हमारी प्राइवेसी में दखल देना जारी रखे हुए हैं। इसे फौरन बंद कर दें। आपको बता दें कि अनुष्का जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। वो अक्सर क्लिनिक जात हुए स्पॉट की जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+