Virat-Anushka के घर आई नन्ही परी, तो क्रिकेट और बॉलीवुड जगत ने ऐसे सेलिब्रेट किया गुड न्यूज

Anushka Sharma And Virat Kohli First Child: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अब माता-पिता बन गए हैं। विराट और अनुष्का के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है, अपने पहले बच्चे की जानकारी क्रिकेटर विराट कोहली (virat kohli) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लिखा, यह बताते हुए हम दोनों को बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। कोहली के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पति-पत्नी को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Recommended Video

    Anushka Sharma ने दिया बेटी को जन्म, Virat Kohli ने Scial Media पर शेयर की खुशखबरी । वनइंडिया हिंदी
    पापा-मम्मी बने विराट और अनुष्का, बधाई संदेशों की आई बाढ़

    पापा-मम्मी बने विराट और अनुष्का, बधाई संदेशों की आई बाढ़

    घर में नए मेहमान के आने से विराट और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की खुशी का ठिकाना नहीं है, दोनों ने अपने-अपने फैंस की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी कहा। विराट-अनुष्का को सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और राजनीति जगत से भी ढेरों शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) ने विराट कोहली के पोस्ट पर हार्ट एमोजी शेयर करते हुए बधाई दी, तो वहीं भारतीय क्रिकेटर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'क्लब में स्वागत है।'

    बॉलीवुड से आए ऐसे रिएक्शन

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पहले बच्चे को लेकर बॉलीवुड भी काफी एक्साइटेड और खुश है। फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने विराट के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'ओह माय गॉड बधाई हो।' इसके अलावा भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने भी विराट के पोस्ट को लाइक कर उन्हें बधाई दी है।

    इन सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

    इन सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

    दोनों एक्ट्रेस के अलावा बॉलीवुड से लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। विराट कोहली के पोस्ट को बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा दास (Shraddha Das), मीरा कपूर (Meera Kapoor), नेहा धूपिया (Neha Dhupia), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar), दीया मिर्जा (Dia Mirza), वाणी कपूर (Vaani Kapoor), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) समेत कई सेलेब्स ने विराट के पोस्ट लाइक किया है।

    क्रिकेट जगत का ऐसा है रिएक्शन

    क्रिकेट जगत का ऐसा है रिएक्शन

    विराट कोहली के पोस्ट से मिली खुशखबरी के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के बधाई संदेश का तांता लगा हुआ है। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट कर लिखा, 'बेटी के जन्म पर विराट और अनुष्का को बधाई. क्लब में तुम्हारा स्वागत है।' वहीं बीसीसीआई ने भी विराट के ट्वीट को रि-ट्वीट कर बेटी के लिए बधाई दी है।

    बेटियां, सबसे बड़ा आशीर्वाद- रैना

    विराट और अनुष्का शर्मा को बधाई देते हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट में लिखा, बेटियां उन लोगों के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं जो सबसे भाग्यशाली होते हैं, बधाई हो अनुष्का और विराट कोहली, बच्चों की अद्भुत दुनिया में आपका स्वागत है।' रैना के अलावा इरफान पठान, अंजुम चोपड़ा समेत अन्य लोगों ने भी इस खुशी के मौके पर भारतीय कप्तान और उनकी पत्नी को बधाई दी। वहीं, भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल दंपति को बधाई देने वालों में सबसे आगे थीं।

    यह भी पढ़ें: Anushka Sharma : विराट कोहली संग प्राइवेट फोटो वायरल होने पर फोटोग्राफर पर भड़कीं अनुष्का,कहा-बस बंद करो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+