6 महीने की हुई वामिका तो अनुष्का-विराट ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट, शेयर की तस्वीर लेकिन नहीं दिखाया चेहरा

6 महीने की हुई वामिका तो अनुष्का-विराट ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट, शेयर की तस्वीर लेकिन नहीं दिखाया चेहरा

नई दिल्ली, 12 जुलाई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका रविवार (11 जुलाई) को 6 महीने की हो गई है। विराट और अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में अपनी बेटी वामिका की 6 महीने की सालगिरह मनाई है। अनुष्का शर्मा ने इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। विराट और अनुष्का ने इंग्लैंड के एक पार्क में बेटी वामिका की 6वीं सालगिरह पिकनिक मना कर मनाई है। अनुष्का ने जिसकी 4 तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि अनुष्का ने तस्वीरों में अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। सोशल मीडिया पर कपल के फैंस काफी वक्त से वामिका का चेहरा देखना चाहते हैं।

अनुष्का बोली- 'इसकी एक मुस्कान हमारी दुनिया बदल सकती है'

अनुष्का बोली- 'इसकी एक मुस्कान हमारी दुनिया बदल सकती है'

अनुष्का शर्मा ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा, ''इसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है। मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार को एक साथ जी सकते हैं, हम तीनों को आप हमेशा ऐसे ही देख सकते हैं। हम तीनों को 6 महीने मुबारक हो।''

अनुष्का शर्मा एक तस्वीर में घास पर बिछाई गई चादर पर बेटी के साथ लेटी हुई दिख रही हैं। वह वामिका को आकाश में कुछ दिखा रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिख रहे हैं। लेकिन वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है। वहीं एक अन्य फोटो में वामिका के नन्हे पैर नजर आ रहे हैं। वहीं चौथी फोटो में सेलिब्रेश केक दिखाई दे रहा है।

वायरल हुई विराट-अनुष्का की बेटी की तस्वीर

वायरल हुई विराट-अनुष्का की बेटी की तस्वीर

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा और उनकी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर पर 30 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं और हजारों कमेंट भी। तस्वीरों पर कई लोगों ने हार्ट इमोजी बनाई है। कमेंट कर कई फैंस ने ये भी कहा है कि अच्छा होता अगर वामिका का चेहरा भी दिखाते। कई फैंस ने कमेंट कर वामिका का चेहरा दिखाने की मांग कती है।

विराट-अनुष्का ने वामिका का चेहरा नहीं दिखाने का किया है फैसला

विराट-अनुष्का ने वामिका का चेहरा नहीं दिखाने का किया है फैसला

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाने का फैसला किया है। हाल ही में, इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए, विराट कोहली ने वामिका के नाम का मतलब समझाया था। विराट ने कहा था, "वामिका देवी दुर्गा का दूसरा नाम है। लेकिन हमने एक कपल के तौर पर अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर उजागर नहीं करने का फैसला किया है। जब वह खुद समझ जाएगी कि सोशल मीडिया क्या है और इसका क्या मतलब है, इसके बाद वह खुद ही तय करेगी कि उसे क्या करना है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+