VIDEO: अनुष्का ने फिर से बनाया अपना मीम फेस, इस बार भी हुआ जबरदस्त वायरल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर छाई हुई है और इसका कारण है उनपर बना वायरल मीम। इस फिल्म में उनके दो सीन पर इतने मीम बने हैं कि अब खुद उन्हें इनपर हंसी आने लगी है।

Anushka Sharma

नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'सुई धागा' रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर छाई हुई है और इसका कारण है उनपर बना वायरल मीम। इस फिल्म में उनके दो सीन पर इतने मीम बने हैं कि अब खुद उन्हें इनपर हंसी आने लगी है। उनके को-स्टार वरुण धवन भी उन्हें मीम की रानी बता चुके हैं। हाल ही में जब वो फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में एक रियलिटी शो पर पहुंची तो उन्होंने इस सीन को दोबारा से रीक्रिएट किया।

अनुष्का ने बनाया अपना मीम फेस

अनुष्का ने बनाया अपना मीम फेस

अनुष्का शर्मा हाल ही में अपने को-स्टार वरुण धवन के साथ आने वाली फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन के लिए इंडियन आइडल 10 के सेट पर पहुंचीं। यहां अनुष्का से शो के जज विशाल डडलानी ने उनका फेमस मीम फेस बनाने के लिए कहा। विशाल ने कहा कि उनका मीम इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। डडलानी ने शो की दूसरी जज नेहा कक्ड़ को मीम क्वीन बताते हुए अनुष्का को वो फेस दोबारा बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एक-एक कर वो दोनों अपना रोने वाला चेहरा बनाएं।

वरुण ने अनुष्का को बताया 'मीम्स की रानी'

इसके बाद अनुष्का ने जजों की डिमांड पर 'सुई धागा' का अपना रोने वाला फेस बनाया। इसके बाद सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी अपना रोने वाला फेस बनाया। बता दें कि नेहा कक्कड़ को भी शो पर रोने के लिए काफी ट्रोल किया गया था और उनके मीम्स भी इंटरनेट पर खूब हिट रहे थे। कुछ दिन पहले अनुष्का के को-स्टार वरुण धवन ने उनका एक मीम शेयर करते हुए उन्हें मीम्स की रानी बताया था।

मेक इन इंडिया पर आधारित है फिल्म

मेक इन इंडिया पर आधारित है फिल्म

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। नेशनल अवॉर्ड पा चुकी फिल्म 'दम लगा के हईशा' का निर्देशन भी शरत कटारिया ने ही किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+