नवाब मलिक का समर्थन करने पर अनुराग ठाकुर ने अखिलेश पर कसा तंज- आतंकवादियों के तार समाजवादियों से जुड़े हैं
नई दिल्ली, 25 फरवरी। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और सत्ता पर काबिज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक को प्रर्वतन निदेशालय यानी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की अरेस्ट किया था। जिसके बाद उन्हें एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया और 3 मार्च तक उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें शुक्रवार को उन्हे मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नवाब मलिक की पैरवी करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्टीट करके लिखा-
आतंकवादियों के तार समाजवादियों से जुड़े हैं। नवाब मलिक जो आतंकियों से ज़मीन खरीदते हैं अखिलेश उनके समर्थन में खड़े दिखाई दिए। जेल और बेल वाले उम्मीदवार भी उनकी सूची में थे। पिछले चुनाव में जो हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाए वह डबल सेंचुरी की बात कर रहे हैं।
बता दें ईडी का अरोप है कि नवाब मलिक के केस की जांच भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों और मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़ी है।
आतंकवादियों के तार समाजवादियों से जुड़े हैं। नवाब मलिक जो आतंकियों से ज़मीन खरीदते हैं अखिलेश उनके समर्थन में खड़े दिखाई दिए। जेल और बेल वाले उम्मीदवार भी उनकी सूची में थे। पिछले चुनाव में जो हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाए वह डबल सेंचुरी की बात कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/nnDKf7hkpt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2022
बता दें यूपी विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है और पांचवें और अखिरी चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी। आज प्रचार का आखिरी दिन है और शुक्रवार को प्रचार थम जाएगा। देश के पांच राज्य जिसमें यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा राज्य शामिल हैं उसके चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications