'The Kerala Story का विरोध करने वाले ISIS और PFI के समर्थक हैं...', जानिए किसने कहा ऐसा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म The Kerala Story को लेकर अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने कहा था, 'केरल स्टोरी फिल्म एक आतंकी साजिश पर आधारित है। यह आतंकवाद के कुरूप सच को दिखाती है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'द केरल स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं है। ये फिल्म उन लोगों के चेहरे बेनकाब करती है जो लड़कियों को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा, ''द केरल स्टोरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं है। कुछ लोग जो लड़कियों को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं, इस फिल्म में उनके चेहरे का पर्दाफाश किया गया है।"
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "कुछ राजनीतिक दल इसका विरोध कर रहे हैं। अगर वे विरोध कर रहे हैं तो वे आतंकवाद, पीएफआई (PFI) और आईएसआईएस (ISIS) का समर्थन करते हैं।"
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''TheKeralaStory सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बहुत बड़े षड्यंत्र को बेनकाब करती है। इस फिल्म का जो विरोध करते हैं वो लोग PFI का समर्थन करते हैं, आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, ISIS का समर्थन करते हैं।'' ट्वीट के साथ अनुराग ठाकुर ने वीडियो भी शेयर किया है।
इससे पहले चुनावी राज्य कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'द केरल स्टोरी' फिल्म आतंकी साजिश पर आधारित है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' आतंकवाद के कुरूप सच को दिखाती है और आतंकवादियों के मंसूबों का पर्दाफाश करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक आतंकी साजिश पर आधारित है।
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म को लेकर विवाद बढता ही जा रहा है। फिल्म की कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने आलोचना की है। फिल्म ने कर्नाटक आगामी विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है।
'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धी इदनानी और सोनिया बलानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'द केरल स्टोरी' के ट्रेलर की आलोचना हुई थी क्योंकि इसमें दावा किया गया था कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं।
आलोचनाओं का सामना करने के बाद निर्माताओं ने इस आंकड़े को फिल्म से हटा लिया और फिर कहानी को तीन महिलाओं पर आधारित रखा है।












Click it and Unblock the Notifications