Kirron Kher Birthday: किरण खेर के बर्थडे पर पतिदेव की 'अनुपम' पोस्ट, कही दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली, 14 जून। आज बॉलीवुड कि दिग्गज, सुंदर, मोहक, दमदार अभिनेत्री और सांसद किरण खेर का 69वां जन्मदिन है। इस विशेष मौके पर सभी उन्हें दिल खोलकर बर्थ डे विश कर रहे हैं लेकिन सबसे खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई उनके पति और हिंदी सिनेमा के महान कलाकारों में से एक एक्टर अनुपम खेर ने दी है। अनुपम खेर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर किरण खेर की कुछ तस्वीरें शेयर की है और उनके लिए हार्च टचिंग पोस्ट लिखी है।

किरण खेर के बर्थडे पर पतिदेव की अनुपम पोस्ट

किरण खेर के बर्थडे पर पतिदेव की अनुपम पोस्ट

अनुपम खेर ने लिखा है कि 'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय किरण !! ईश्वर आपको दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखी जीवन प्रदान करें। पूरी दुनिया में लोग आपको उस चीज के लिए प्यार करते हैं जो आप हैं...आप ईमानदार, निष्पक्ष और स्पष्टवादी हैं, आप दुनिया की हर चीज का मुकाबला अपनी अद्भुत आंतरिक शक्ति से करती हैं! आप स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें! प्यार और दुआ हमेशा !! @KirronKherBJP'

Recommended Video

    Happy Birthday Kirron Kher: Kirron Kher के लिए Anupam Kher ने किया प्यारा सा पोस्ट । वनइंडिया हिंदी
    अनुपम खेर ने शेयर की किरण की सुंदर तस्वीरें

    अनुपम खेर ने शेयर की किरण की सुंदर तस्वीरें

    इस पोस्ट के साथ अनुपम खेर ने किरण की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें किरण रॉबर्ट डी नीरो, ब्रैडली कूपर और दलाई लामा जैसी लोकप्रिय हस्तियों के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही एक फोटो में वो अपने परिवार संग कापी खुश दिख रही हैं। अनुपम खेर की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग जमकर इस पर कमेंट दे रहे हैं।

    पढ़ें: अनुपम खेर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

    मूल रूप से पंजाबी हैं किरण खेर

    मूल रूप से पंजाबी हैं किरण खेर

    मालूम हो कि फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में में हुआ था। किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई हैं, उन्होंने इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया था। फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 1990 से श्याम बेनेगल की फिल्म 'सरदारी बेगम' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री मारी, जिसके लिए वो स्पेशल जूरी अवार्ड से भी नवाजी गई थीं।

    चंडीगढ़ से सांसद हैं किरण खेर

    चंडीगढ़ से सांसद हैं किरण खेर

    ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म 'बैरीवाली' के लिए किरण खेर ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था तो वहीं बॉलीवुड में उन्हें बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से, जिसमें उन्होंने पारो की मां की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्होंने IIFA बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड जीता था। वो टीवी के मशहूर शो इंडिया गॉट टैलेंट' में जज का रोल भी प्ले कर चुकी हैं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं, साल 2014 से वो चंडीगढ़ से सांसद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+