शाहरुख विवाद पर बोले अनुपम, जुबान पर लगाम लगाए बीजेपी नेता
मुंबई। अनुपम खेर ने देश में शाहरुख खान पर जारी विवाद पर बयान दिया है। अनुपम ने बीजेपी के नेताओं को बकवास की बयानबाजी बंद करने को कहा है। उन्होंने अनुपम ने ट्वीट किया और कहा कि बीजेपी के नेताओं को अपनी जुबान पर लगाम लगानी होगी।

आपको बता दें कि शाहरुख के जन्मदिन पर आया उनका इंटरव्यू उनके गले की हड्डी बन गया है। बीजेपी की चंडीगढ़ से सांसद किरन खेर के पति और बॉलीवुड के महान अभिनेताओं में से एक अनुपम ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि बीजेपी के कुछ नेताओं को लगाम लगाने की जरूरत हैं।
साथ ही अनुपम ने शाहरुख को देश का आदर्श बताया। अनुपम के मुताबिक शाहरुख देश के आदर्श हैं और सभी को उनपर गर्व है।
इसके साथ ही अनुपम ने असहिष्णुता के नाम पर विरोध करने वालों और पुरस्कार वापस करने वालों के खिलाफ मार्च निकालने का ऐलान भी कर दिया है। मार्च सात नवंबर को राजधानी दिल्ली में निकाला जाएगा, इसमें कई बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां शिरकत करेंगी।
अनुपम से अलग शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी यह बात कही है कि मुसलमान होने की वजह से शाहरुख को टारगेट नहीं करना चाहिए। शाहरुख का असहनशीलता के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। किसी को विचार रखने से नहीं रोका जा सकता। हम तो शाहरुख को सालों से सह रहे हैं।
गौरतलब है कि पहले मध्य प्रदेश से आने वाले बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख को देशद्रोही करार दिया था। विवाद बढ़ते देख उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। फिर साध्वी प्राची ने शाहरुख को पाक का एजेंट बताया।
इसके बाद ताजा विवाद योगी आदित्यनाथ के विवाद से छिड़ा जिसमें उन्होंने सारी हदों को पार करते हुए शाहरुख की तुलना हाफिज सईद से कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications