बिग बॉस से OUT होते ही अनूप जलोटा का खुलासा, कहा-जसलीन से मेरा रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि रूहानी है

मुंबई। अपने से 37 साल छोटी शिष्या जसलीन मथारू से इश्क करने की वजह से सुर्खियों में आए भजन सम्राट अनूप जलोटा अब बिग बॉस हाउस से बाहर हो गए हैं, घर से बाहर आते ही उन्होंने एक बार फिर से जसलीन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

'जसलीन से मेरा रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि रूहानी है'

'जसलीन से मेरा रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि रूहानी है'

अनूप जलोटा ने कहा कि मेरा और जसलीन का रिश्ता बेहद ही पवित्र और साफ है, हमारा रिश्ता जिस्मानी नहीं बल्कि रूहानी है, वो मेरी शिष्या है और उसके पिता मेरे मित्र, हमारा रिश्ता बहुत पवित्र और संगीतमय है और मुझे लगता है कि यह प्रेम से कहीं ऊपर है, हमारे बीच में हमेशा संगीत को लेकर ही बातें होती है। वो मेरी बहुत अच्छी म्यूजिकल फ्रेंड हैं।

हमारा रिश्ता साफ दिल से बना है

ये एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें सिर्फ प्रेम की गूंज है, हमारा रिश्ता साफ दिल से बना है, जब भी हम साथ होते तो बातें करते और साथ वक्त बिताते है तो हमें अच्छा महूसस होता है और मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि हमारा बॉन्ड मजबूत हुआ है।

दोनों साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर हैं अनूप-जसलीन

दोनों साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर हैं अनूप-जसलीन

मालूम हो कि बिग बॉस में एंट्री मारते ही अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने खुलासा किया था कि वो दोनों साढ़े तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, अभी तक उन्हें चोरी-छुप्पे मिलना पड़ता था लेकिन अब वो खुले आम बिग बॉस हाउस में मिलेंगे।

सदमे में था जसलीन का परिवार

सदमे में था जसलीन का परिवार

दोनों के इस खुलासे के बाद जहां सोशल मीडिया पर दोनों का काफी मजाक उड़ाया गया वहीं दूसरी ओर जसलीन के घरवालों के लिए ये एक शॉकिंग खबर थी, जसलीन के पिता ने मीडिया में बयान दिया था कि अपनी बेटी की ये बात सुनकर वो और उनका परिवार पूरी तरह से सकते में है।

बला की खूबसूरत हैं 28 साल की जसलीन

बला की खूबसूरत हैं 28 साल की जसलीन

मालूम हो कि दरअसल 28 साल की जसलीन एक सिंगर-एक्टर हैं, वो अनूप जलोटा की गायिकी की फैन थीं और इसी वजह से उन्होंने उनसे संगीत सीखने का फैसला किया था। वो वैसे एक पंजाबी परिवार से हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पर पली-बढ़ी हैं। अपने कॉलेज में बेस्ट फीमेल सिंगर का खिताब जीत चुकीं जसलीन कई बड़े सिंगर्स जैसे मीका सिंह, सुखविंदर सिंह, अमजद खान के साथ स्टेज शो कर चुकी हैं। आप उनकी इंस्ट्रांगाम की तस्वीरों को देखकर उनकी ब्यूटी और हॉटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+