Anuj Chaudhary: 52 बार जुमा, 1 बार होली वाले संभल CO के बाद SSP-DM के बयान वायरल, सुनें क्या बोले?
Anuj Chaudhary Sambhal CO: होली 2025 पर संभल सीओ अनुज चौधरी के साल में 52 बार जुमा, 1 बार होली वाले बयान के बाद जिला कलेक्टर (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के वीडियो वायरल हो रहे है, जिनमें उन्होंने कानून को हाथ में लेने वालों और इस तरह के बयान देने वाले अफसरों को सख्त हिदायत दी है।
दरअसल, 13 मार्च को होलिका दहन व 14 मार्च को शुक्रवार को धुलंडी पर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली जाएगी। इस बार होली-जुमा एक ही दिन पड़ रहे हैं। दोनों का ही हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए खास है। मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज पढ़ने जाएंगे। हिंदू होली खेलेंगे। इस बीच संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान वायरल हो गया।

संभल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत में कहा कि होली 2025 की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। होली का कलर किसी व्यक्ति को पसंद नहीं हो, वह पुलिस में शिकायत करें। जबरदस्ती रंग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। कानून को कोई भी व्यक्ति हाथ में नहीं लें।
संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि शासन व प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस तरह के बयान देने से पहले जिला कलेक्टर से अनुमति लें। यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि इस तरह के बयान बिना पूर्वानुमति के देना सेवा नियमों का उल्लंघन है। इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये ऐसे अफसर हैं, जो कल सरकार बदलेगी तो उसकी भाषा बोलने लगेंगे। सपा सांसद रामगोपाल यादव बोले कि सता बदलने पर ऐसे लोग जेलों में होंगे।
संभल सीओ अनुज चौधरी का विवादित बयान क्या है?
उत्तर प्रदेश के संभल सीओ अनुज चौधरी ने होली 2025 पर कहा था कि 'होली साल में एक बार आती है जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार पढ़ी जा सकती है। ऐसे में होली के रंगों से किसी मुस्लिम को दिक्कत है तो वह होली वाले दिन घर में रहें।' सीओ चौधरी के इस बयान के बाद उनकी खूब निंदा हो रही है। समर्थन करने वालों की भी कमी नहीं।
संभल सीओ की जान को खतरा, पिता ने मांगी सुरक्षा
उधर, सीओ अनुज चौधरी के पिता, चौधरी बृजपाल सिंह ने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है और सरकार से तत्काल सुरक्षा उपायों की मांग की है। उनका कहना है कि उनके बेटे को गंभीर खतरों का सामना है, जिनमें पाकिस्तान तक से आतंकवादियों की नज़रें हैं।
Who is Anuj Choudhary: कौन हैं अनुज चौधरी सीओ संभल?
अनुज कुमार चौधरी का जन्म 5 अगस्त 1980 को बढेरी गांव, मुजफ्फरनगर जिला , उत्तर प्रदेश में हुआ है। सीओ अनुज चौधरी सिर्फ एक पुलिस अधिकारी नहीं हैं, बल्कि पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान भी हैं। उन्होंने भारत का नाम कुश्ती में ऊंचा किया है और ओलंपिक, एशियन गेम्स, और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
साल 2002 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनकी पहचान एक पहलवान के रूप में बनी। इसके अलावा, 2005 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी उनके नाम है। वह रोजाना जिम जाते हैं और सोशल मीडिया पर अपनी सिक्स पैक एब्स वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक्टिंग में भी कदम रखा है। उन्होंने एक गाने में पुलिस अधिकारी के रूप में अभिनय किया, जिससे उनके फैंस ने उनकी तारीफ की।
अनुज चौधरी के पास लग्जरी कारें, टैटू का भी शौक
सीओ अनुज चौधरी को लग्जरी कारों का भी शौक है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें कारों के साथ देखने को मिलती हैं, जिनमें वह टशन में नजर आते हैं। इसके अलावा, टैटू का भी उनका एक खास शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाता है।
विवाद के बाद मुख्यमंत्री का बचाव
हालांकि अनुज चौधरी का बयान कई लोगों को आपत्तिजनक लगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका बचाव किया और कहा कि वह पहलवान हैं, और उनका लहजा उसी से प्रभावित हो सकता है। उनका कहना था कि कभी-कभी, जब कोई पहलवान बोलता है, तो उसकी बातों का असर अलग होता है।












Click it and Unblock the Notifications