अनुभव सिन्हा ने BJP पर बिहार चुनाव प्रचार के लिए उनके "बंबई में का बा" गाना चुराने का लगाया आरोप
अनुभव सिन्हा ने BJP पर बिहार चुनाव प्रचार के लिए उनके "बंबई में का बा" गाना चुराने का लगाया आरोप
मुंबई। फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी बिहार चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के लिए उनके द्वारा निर्देशित रैप गीत "बंबई में का बा" की नकल की है और चुरााया है। बता दें "बंबई में का बा" में अभिनेता मनोज बाजपेयी पर फिल्माया गया है। इस वीडियो एल्बम में मनोज तिवारी इस गाने पर अभिनय करते नजर आ रहे हैं। अनुराग सैकिया द्वारा और डॉ सागर द्वारा लिखित ये गाना पिछले महीने रिलीज़ हुआ जिसमें भोजपुरी भाषा में बड़े शहरों में प्रवासी श्रमिकों के संघर्ष के बारे में बताया गया है।

अनुभव सिन्हा ने पार्टी की आलोचना करते हुए ट्विटर का सहारा लिया
बता दें भाजपा बिहार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दो दिन पहले चुनाव प्रचार के लिए "बिहार में ई बा" का इससे मिलता जुलता सांग शेयर किया था। हालांकि, "बंबई मे का बा" के समान धुन वाले इस गीत में एनडीए सरकार के तहत राज्य की "प्रगति" पर प्रकाश डाला गया है। थप्पड़ जैसी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भाजपा की आलोचना करते हुए ट्विटर का सहारा लिया और उन्होंने एक नोट लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके कई दोस्तों ने उनसे इस मामले के बारे में "चुप रहने" के लिए कहा।

मैं 100% कॉपीराइट का मालिक हूं उसे भाजपा कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं
अनुभव सिन्हा ने लिखा- "मैं यह नहीं कह सकता अगर मैं यह नहीं कहूंगा तो मुझे अपने आप से समस्या होगी मेरे दोस्त मुझे चुप रहने के लिए कहते हैं और मैं भी उन्हें प्यार करता हूं लेकिन ... बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। यह गीत बंबई में का बा को कॉपी किया गया है। जिसे मैंने छह सप्ताह पहले रिलीज़ किया था। सिन्हा ने लिखा एक गीत, जिसका मैं 100% कॉपीराइट का मालिक हूं उसे भाजपा कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं।

भाजपा "भयानक" उदाहरण स्थापित कर रही है
फिल्म निदेशक अनुराग सिन्हा ने आगे लिखा कि भाजपा देश में सत्ताधारी पार्टी होने के नाते दूसरों के बौद्धिक अधिकारों का सम्मान न करके एक "भयानक" उदाहरण स्थापित कर रही है। "मेरी अनुमति के लिए कोई भी मेरे पास नहीं पहुंचा। एक आदर्श दुनिया में, यह पैसा खर्च होता है जिसे वे आसानी से वहन कर सकते हैं। मुझे यकीन है कि कोई कारण नहीं था कि वे ऐसा क्यों नहीं करते।"

मुझे यह कहने के लिए ट्रोल न करें
अपने इस पोस्ट के अंत में, निर्देशक अनुराग सिन्हा ने उल्लेख किया कि यह पार्टी को अदालत में ले जाना नहीं है, इसलिए उन्होंने इसके सोशल मीडिया का उपयोग किया और इसके माध्यम से कहा, और केवल आशा की कि भाजपा समर्थक उन्हें "ट्रोल" नहीं करेंगे। "मुझे विश्वास है कि यह वरिष्ठ सदस्यों की निगरानी है, और मैं इसे जाने देने के लिए खुश हूं।" इसके अलावा, इसे अदालत में ले जाना मेरे साधन और शक्तियों से परे है। हाँ मुझे यह कहना पड़ा। मैं केवल शिष्टाचार की अपेक्षा करता हूं कि समर्थक मुझे यह कहने के लिए ट्रोल न करें। धन्यवाद।

बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया है ‘बिहार में का बा' का ये वीडियो
बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीख घोषित हो चुकी है। पिछले दिनों बिहार में विपक्षी पार्टियों ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए हर चौक-चौराहों पर एक पोस्टर लगाया था। उसमें केवल एक वाक्य लिखा था, ‘बिहार में का बा।' पोस्टर में सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाली कुछ तस्वीरें भी थीं। उसी पोस्टर के बाद भाजपा ने इसका जवाब देते हुए विपक्ष के सवाल 'का बा' को लेकर भोजपुरी सांग बिहार में 'ई बा' से जवाब दिया। भाजपा ने बिहार में ई बा के जरिये एनडीए सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया है। भोजपुरी में तैयार इस वीडियो में कहा गया है- एनडीए के राज में बदलल बिहार बा। वीडियो के माध्यम से पार्टी ने बताया है कि एनडीए सरकार ने बिहार में क्या-क्या किया है। इसके लिए ढाई दर्जन वीडियो बनाए गए हैं। मंगलवार को इस वीडियो को सोशल साइट्स फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, वाट्सअप ग्रुप पर एक साथ लांच किया गया।
जे पूछत रहलs कि का बा, ओकरा के लउकत बा- बिहार में 'ई' बा #बिहार_में_ई_बा pic.twitter.com/70FgQvlClE
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 13, 2020












Click it and Unblock the Notifications