MeToo: स्‍ट्रगलिंग सिंगर की आपबीती- अनु मलिक ने मेरी स्‍कर्ट उठाई और अपनी पैंट उतार दी

मुंबई। #MeToo मूवमेंट अब सनसनी बन चुका है। राजनीति का क्षेत्र हो या पत्रकारिता या फिर बॉलीवुड, लगभग रोज नई महिलाएं सामने आ रही हैं अपने साथ हुए उत्‍पीड़न की दर्दनाक कहानी बयां कर रही हैं। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अनु मलिक पर सिंगर श्वेता पंडित और सोना महापात्रा ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था। अनु मलिक अभी इसे गलत बताने में लगे थे कि दो और महिलाओं ने उनपर गंभीर आरोप लगाया है। मिड डे से खास बातचीत में दोनों महिलाओं ने दिल दहला देने वाली आपबीती सुनाई है। एक महिला ने बताया कि अनु मलिक ने उसे मिलने के लिए कमरे में बुलाया फिर उसकी स्‍कर्ट उठा दी और अपने पैंट का चेन खोल दिया। विस्तार से जानिए पूरा मामला

अनु मलिक ने आपत्तिजनक जगहों पर टच किया

अनु मलिक ने आपत्तिजनक जगहों पर टच किया

90 के दशक की एक स्‍ट्रगलिंग सिंगर ने बताया कि अनु मलिक ने उसे गलत ढंग से छुआ था। महिला ने बताया कि 1990 में अनु मलिक महबूब स्टूडियो में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। जब महिला की उनसे मुलाकात हुई तो अनु मलिक ने महिला के शरीर को गलत ढंग से छुआ। आपत्ति व्यक्त करने पर उन्होंने हंसते हुए सॉरी बोल दिया।

मेरी स्कर्ट ऊपर कर दी और खुद के पैंट की चेन खोल दी

मेरी स्कर्ट ऊपर कर दी और खुद के पैंट की चेन खोल दी

इसके बाद एक बार मलिक ने महिला को मुलाकात के लिए अपने घर बुलाया और इस बार वह घर पर अकेले थे। जानकारी के मुताबिक मलिक ने महिला के कुछ देर तो फॉर्मल बातचीत की और इसके बाद दोनों लॉज में जाकर बैठ गए। मलिक महिला के सामने बैठे थे लेकिन कुछ देर बाद चीजें अलग मोड़ लेने लगीं। आरोप के मुताबिक मलिक ने महिला की स्कर्ट उठाई और अपनी पैंट उतार दी। इसी दौरान डोरबेल बजी और महिला ने वहां से भागने की कोशिश की।

फिर अनु मलिक ने कार में किया जबरदस्‍ती

फिर अनु मलिक ने कार में किया जबरदस्‍ती

महिला ने बताया कि फिर उन्होने मुझे घर तक अपनी कार से ड्राप करने के लिए राजी कर लिया। मैं कार में बैठ गई तो उन्होने अपनी जिप खोली और उनको गलत काम करने के लिए बोला। जब मैने वहां भी मना किया तो मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे।

आरोप लगाने वाली दूसरी महिला रह चुकी है इंडियन आइडल सीजन 10 का हिस्सा

आरोप लगाने वाली दूसरी महिला रह चुकी है इंडियन आइडल सीजन 10 का हिस्सा

अनु मलिक पर उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली दूसरी महिला इंडियन आइडल सीजन 10 का हिस्सा रह चुकी है। इस सीजन में अनु मलिक के अलावा विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ जज थीं। जानकारी के मुताबिक सिंगर को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री देने की बात कही गई थी लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया क्योंकि शो में अनु मलिक जज थे और वह 7 साल पहले उनके साथ बदतमीजी कर चुके थे।

शिफौन की साड़ी पहनकर मिलने के लिए बुलाया

शिफौन की साड़ी पहनकर मिलने के लिए बुलाया

उसने बताया कि अपने स्ट्रगल के दिनों में जिन म्यूजिक कम्पोजर्स से वो मिली, मलिक उनमें से एक था। पहली मीटिंग अच्छी गई, लेकिन दूसरी में जो हुआ उससे वो दहल कर रह गई। दूसरी मीटिंग सहारा स्टूडियोज़, गोरेगांव में हुई थी। ‘उसने मुझसे पूछा कि क्या मेरा कोई बॉयफ्रेंड है। जब मैंने ना कहा तब उसने कहा ‘ओह यानी तुम्हें पकड़ने के लिए भी कोई नहीं है, तुम्हें बहुत अकेला लगता होगा, नहीं'। ये कमेन्ट बहुत ही अजीब था। इसके बाद उसने कहा, ‘अगली बार मुझसे मिलने आओ तो शिफौन की साड़ी पहन कर आना।' इस समय तक मुझे लग गया था कि मुझे यहां से निकल जाना चाहिए।

मैं जैसे उठी उसने मुझे दबोच लिया और फिर...

मैं जैसे उठी उसने मुझे दबोच लिया और फिर...

महिला ने बताया कि जैसे ही मैं उठी उसने मुझे दबोच लिया और गले से लगाया। पूरे समय उसके हाथ मेरे शरीर पर इधर उधर जा रहे थे। मुझे अचानक घबराहट हुई ये सोच कर कि रिकॉर्डिंग स्टूडियो साउंड प्रूफ था और अगर मैं चिल्लाती भी तो भी किसी तक मेरी आवाज नहीं पहुंचती। मैंने उसे धक्का दिया और पूछा, ‘ आपको क्या लगता है आप क्या कर रहे हैं?' वो अपनी पहले से तैयार की गई लाइन बोलने लग गया, ‘नहीं, मैं अपनी पत्नी के साथ खुश हूं , मैं बहुत ही सेंसेटिव आदमी हूं।' मैं वहां से भागी और सड़क पर आकर खुद को सेफ महसूस किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+