Indian Idol 12: अनु मलिक और सोनी पर भड़कीं सोना, कहा- 'कचरे को कचरा पसंद है'
मुंबई, 29 जून। सोनी टीवी का मशहूर म्यूजिक शो 'इंडियल आइडल 12' लगातार सुर्खियों में है, कभी विवादित बयानों को कारण तो कभी प्रतियोगियों की वजह से ये शो लगातार लोगों के बीच चर्चित है लेकिन इस बार इसकी चर्चा का कारण बयान या प्रतियोगी नहीं हैं बल्कि सिंगर सोना महापात्रा हैं, जिन्होंने शो के जज अनु मलिक और सोनी चैनल पर तंज कसा है। सोना ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने सोनी और अनु मलिक दोनों को 'कचरा' कहकर संबोधित किया है।

'कचरे को कचरा पसंद है'
मालूम हो कि दो साल पहले मीटू अभियान के तहत म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाने वाली सोना ने एक Tweet लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'कचरे को कचरा पसंद है।'
अनु मलिक सभी आरोपों से बरी हो गए हैं!
ये ट्वीट सोना ने एक यूजर के जवाब में लिखा है, जिसने लिखा था कि सोनी वालों और इंडियन आइडल वालों को लगता है कि अनु मलिक अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से बरी हो गए हैं। सोना का ये ट्वीट इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उस पर कमेंट कर रहें हैं।

अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे
आपको बता दें कि सोना के अलावा सिंगर नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले के उछलने के बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल सीजन 11 छोड़ना पड़ा था, जिसमें वो जज थे। अनु मलिक पर आरोपों की राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी जांच की थी, जिसमें उनको क्लीन चिट मिल गई थी। जिसके बाद उनकी सीजन 12 में वापसी हुई है। अनु मलिक ने इस बारे में एक नोट भी जारी करके कहा था कि उन पर लगे सभी आरोप गलत और बेबुनियाद है।

'चूहा गटर में लौट आता है'
इससे पहले भी जब अनु मलिक की शो में वापसी का ऐलान हुआ था तो भी सोना ने ट्वीट किया था और कहा था कि शर्म करो सोनी वालों। उन्होंने लिखा था कि 'कई आरोपियों के पुनर्वास, सोनी टीवी द्वारा एक साल के भीतर अनु मलिक को दोबारा इंडियल आइडल पर बुला लेना उन लोगों के मुंह पर थप्पड़ है जो भारत में अपने बच्चों के लिए एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य चाहते हैं। RatReturnsToTheGutter (चूहा गटर में लौट आता है)'

अनु ने सोना को कहा था- 'माल'
मालूम हो कि मीटू कैंपेन पर बात करते हुए सिंगर सोना महापात्रा ने जानेमाने संगीतकार अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, गायिका का कहना था कि 'अनु ने काफी समय तक रात को फोन करके उन्हें परेशान किया। वो फोन करके अजीब बातें करते थे। एक दफा तो उनके पति से ही अनु ने उन्हें बढ़िया 'माल' तक कह डाला था।'
सोना महापात्रा ने सुनाई आपबीती
सोना महापात्रा ने बताया था कि साल 2006 में एक कार्यक्रम में उनकी अनु मलिक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद उन्होंने मुझे और मेरे पति राम संपत को खाने के लिए बुलाया। उन्हें पता नहीं था कि हमारी शादी हो चुकी है। मेरे रेस्ट रूम में जाने पर अनु ने कहा 'क्या माल है संपत' सोना का कहना है कि इसके बाद अनु मलिक उन्हें रात में फोन कर परेशान करने लगे थे, ये काफी दिन तक चलता रहा था।












Click it and Unblock the Notifications