ईडी की चुनौती से घबराए कार्ति, सुप्रीम कोर्ट में दाखिला किया कैविएट

नई दिल्ली। कार्ति चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है। कार्ति चिंदबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दिए जाने की आशंका जताई है जिसमें प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी पर 20 मार्च तक की रोक लगाई गई थी। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने की आशंका जाहिर करते हुए कहा कैविएट दाखिल की है। हालांकि अभी ED की ओर से ऐसे कोई कदम उठाए जाने के संकेत नहीं दिख रहे थे।

CBI हिरासत में

CBI हिरासत में

कार्ति 12 मार्च तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कस्टडी में हैं। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्ती चिंदबरम को बड़ी राहत देते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश दिया है कि उन्हें 20 मार्च तक गिरफ्तार नहीं किया जाए। अब इस मामले में अगली सपनवाई 20 मार्च को होगी। इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र और ईडी को नोटिस भी जारी किया है जिसका उन्हें 20 मार्च तक जवाब देना है।

याचिका दायर की थी

याचिका दायर की थी

कार्ती चिंदबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने के लिए याचिका दायर की थी। कार्ती ने याचिका में कहा था कि ईडी उन्हें सीबीआई रिमांड से बाहर निकलते ही गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। हाईकोर्ट ने कार्ती की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ईडी को निर्देश दिया कि कार्ती को इस मामले की अगली सुनावई 20 मार्च तक गिरफ्तार नहीं किया जाए।

 सीए भास्करन भी हिरासत में

सीए भास्करन भी हिरासत में

इससे पहले कोर्ट ने कार्ती चिंदबरम के सीए भास्करन की हिरासत को कोर्ट ने 14 दिनों के बढ़ाने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि कार्ति को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है जिसके बाद से ही वे सीबीआई हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+