Anti-Muslim Tweet: ज्वाला गुट्टा ने की बवीता फोगाट से बयान वापस लेने की अपील, कहा- मजहब नहीं सिखाता...
नई दिल्ली। इन दिनों भारत की स्टार रेसलर और बीजेपी नेता बबीता फोगाट लगातार लोगों के निशाने पर हैं, कारण हैं उनका जमातियों पर किया गया एक ट्वीट, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें धमकियां और गालियां मिल रही हैं, हालांकि बवीता फोगाट ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है लेकिन उनके खिलाफ लोगों की बयानबाजी बंद नहीं हो रही है, इसी बीच पूर्व भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने फोगाट से भारत में कोरोनावायरस को फैलाने को लेकर दिए गए अपने बयान को वापस लेने को कहा है।

'जब हम जीतते हैं तो ये भी खुशियां मनाते हैं'
ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट में लिखा है कि माफ करें बबीता, यह वायरस जाति या धर्म को नहीं देखता है, मैं आपसे अपना बयान वापस लेने का अनुरोध करती हूं, हम लोग खिलाड़ी हैं और हम उस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जोकि धर्मनिरपेक्ष और बहुत ही सुंदर है, जब हम जीतते हैं तो ये भी खुशियां मनाते हैं और हमारी जीत उनकी भी जीत होती है।
'मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना'
ज्वाला ने इसके बाद एक और टवीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना, हिन्दी हैं हम वतन हैं, हिन्दोस्तां हमारा।

बवीता फोगाट को मिल रही हैं धमकियां
दरअसल 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट बवीता ने Twitter पर लिखा था कि कोरोना वायरस भारत की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी समस्या है। जमाती अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है। जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर आ गईं और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और देखते ही देखते Twitter पर #ISupportBabitaPhogat ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा कि आपको एक मुस्लिम ने फिल्म बनाकर मशहूर कर दिया। इस देश में क्रिकेट छोड़ अन्य खिलाड़ी कई साल बाद गोलगप्पे बेचते नजर आए हैं।
'मुझे कोई अफसोस नहीं है, मैं बवीता फोगाट हूं'
हालांकि अपनी आलोचना करने वालों को बवीता ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, अर्जुन अवॉर्डी बबीता ने एक वीडियो अपलोड करके कहा कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जो भी ट्वीट किए थे, उसे लेकर उन्हें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हर जगह धमकियां मिल रही है, कुछ लोग गालियां भी दे रहे हैं, फोन पर भी धमका रहे हैं, तो मैं उन लोगों को चेतवानी देते हुए कहती हूं कि वे लोग कान खोलकर सुन लें और एक बात अपने दिमाग में बैठा लें कि वो कोई जायरा वसीम नहीं है, जो ऐसी धमकियों से डरकर घर में बैठ जाएंगी, मैंने जो भी बात Twitter पर लिखी है, उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है, मैं बवीता फोगाट हूं, हमेशा देश के लिए लड़ी हूं और आगे भी लड़ती रहूंगी।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications