श्रीनगर में देशद्रोहियों का नंगा नाच, सरकारें खामोश
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) श्रीनगर में बुधवार को देशद्रोही खुलकर सब सामने थे। पर दिल्ली से लेकर श्रीनगर की सरकारें चुप हैं।सरकार नारे लगा रहे थे, तेरी जान, मेरी जान ... पाकिस्तान पाकिस्तान ...तेरा मेरा क्या अरमान ,पाकिस्तान पाकिस्तान...गिलानी साहब का क्या पैगाम, कश्मीर बनेगा पाकिस्तान... जैसे नारे लगे।

श्रीनगर में जिस तरह की नारेबाजी हुई उससे बहुत से चिंतक और राष्ट्रवादी लोग बेहद नाराज है। वरिष्ठ पत्रकार हितेश शंकर ने कहा कि वक्त का ताकाजा है कि इन देश द्रोहियों पर एक्शन हो।
गद्दारों ने लगाए नारे
उधर, नामवर लेखक शंशाक द्विवेदी ने कहा कि गिलानी के स्वागत और रैली में मुसर्रतआलम जैसे हजारों गद्दारों द्वारा इन नारों को लगाते देख कर खून खौल उठा। मन में गुस्सा इतना है कि क्या कहूँ।ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है। ये खाते भारत का है और बजाते पाकिस्तान का है। वे यह भी कहते हैं कि कथित सेकुलर और वामपंथियों को इस तरह के नारों से कोई दिक्कत नहीं होगी।
हालांकि कुछ जानकार कहते हैं कि इन देश द्रोहियों पर केन्द्र सरकार या राज्य सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी। इनके ऊपर तो पहले ही एक्शन हो जाना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications