लड़कियों की तरह बाल रखने वाले विधायक के सिर चढ़ी माता

रायपुर। शरदीय नवरात्र का असर हर ओर दिख रहा है। आम से लेकर खास तक इस त्यौहार का मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक विधायक जी बाल खोलकर जमकर नाच रहे हैं। मामला छत्तीसगढ़ के नक्सलग्रस्त कांकेर का है। जहां पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और अंतागढ़ विधायक भोजराज नाग जवारा विर्सजन में नाचते दिखे।

mla

अंतागढ़ में आदिवासी परंपरा के अनुसार ही देवी माता की पूजा की जाती है। भोजली विसर्जन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर कुल देवी के सवार होने की प्राचीन मान्यता रही है। इस दौरान मांदर की थाम और झांझर की झंकार के बीच गाए जा रहे भोजली गीत के बीच अंतागढ़ विधायक भोजराम नाग पर देवी मां सवार हो गई और वे बालों को खोल नाचने लगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक विधायक भोजराज पर हर साल उनकी कुलदेवी सवार होती है ऐसे वक्त उनमें कई शक्तियां आ जाती हैं जिससे वे कई बीमारियों का इलाज करते हैं। वहीं विधायक के मुताबिक मुझे देवी आती हैं। मैं झूमने लगता हूं। इससे हमारी आस्था जुड़ी हुई है। इसे मैं अंधविश्वास नहीं मानता।'

mla

आपको बता दें कि इस इलाके में परंपरा के अनुसार नवरात्रि में कई लोगों के शरीर में कुल देवी सवार होती हैं और वो झाड़-फूंक से ग्रामीणों का इलाज भी करते हैं। विधायक भोजराज शीतला मंदिर में कलश विसर्जन यात्रा के दौरान करीब तीन घंटे तक वे झूमते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+