'फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है वो ट्रेंड है...' 'लप्पू' वाली आंटी के बाद एक और महिला ने सीमा हैदर पर कसा तंज

Woman slams Seema Haider: बीते कुछ दिनों से सीमा हैदर और सचिन मीणा को लेकर बयान देने वाली महिला जबरदस्त सुर्खियों में है। सचिन को लप्पू बताने वाली ये महिला उसकी पड़ोसन है। उसने लप्पू से लेकर सचिन को झींगुर और पता नहीं क्या-क्या बोला था। अब एक और महिला चर्चा में आ गई है, जो सचिन मीणा नहीं बल्कि सीमा हैदर पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।

चर्चा में थी सचिन को लप्पू बताने वाली महिला
सचिन को लप्पू बताने वाली महिला रातोंरात स्टार बन गई थी। महिला का वीडियो इतना वायरल हुआ था कि मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाते ने भी एक रैप बना डाला। इस रैप का नाम लप्पू सा सचिन रखा था।

seema haider

'ग्रैजुएट है फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है'
अब इसके बाद एक और महिला का वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो सीमा हैदर के बारे में बात कर रही है। महिला सीमा हैदर को ट्रेंड बता रही है। महिला का कहना है कि सीमा ग्रैजुएट है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। इस बार महिला पहले वाली महिला की तरह सचिन को लप्पू नहीं बता रही। बल्कि ये दूसरी महिला सीमा हैदर की तारीफ ही कर रही है।

'वो इतनी ट्रेंड और परफेक्ट है'
महिला को बोलते सुना जा सकता है कि फर्राटे से अंग्रेजी बोलती है। वहीं इससे पहले वाली महिला ने सचिन को कहा था कि बोलना उसे आवे ना, बोलता वो है ना। ये साफ है लाल साड़ी पहने ये महिला सीमा हैदर पर शक जता रही है। महिला का कहना है कि सीमा हैदर पाकिस्तानी जासूस हो सकती है। कोई इतना परफेक्ट और ट्रेंड कैसे हो सकता है। वो ट्रेंड महिला है। उसकी भाषा और उसकी बॉडी बताती है कि वो कितनी ट्रेंड और परफेक्ट है।

इस बार महिला ने सीमा को बताया ट्रेंड

कैसे हुई सीमा-सचिन की मुलाकात
महिला ने आगे कहा कि वो ग्रैजुएट है और झूठ बोलती है। फर्राटे से अंग्रेजी बोलती है।

सीमा हैदर और सचिन मीणा की बात की जाए तो दोनों की मुलाकात साल 2018 में पबजी गेम के जरिये ऑनलाइन हुई थी। फेसबुक पर हुई ये मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को साथ लेकर भारत आ गई। इंडिया आने के बाद से अब सीमा हैदर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+