अब नेपाली सेना ने भारत के बॉर्डर के करीब लगाए टेंट, तेजी से तैयार कर रहा हैलीपैड
नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देशों की तरफ से कई तरह की समस्याएं इस समय जारी हैं। लाइन ऑफ कंट्रोल (एलएसी) पर चीन के साथ टकराव जारी है और इसी बीच नेपाल ने भी चाल चलनी शुरू कर दी है। न्यूज चैनल इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक नेपाली सेना ने भारत-नेपाल बॉर्डर के करीब एक हैलीपैड का निर्माण करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उसने बॉर्डर पर टेंट की मदद से कुछ कैंप्स भी लगा लिए हैं।
Recommended Video

अस्थायी कैंप्स में मौजूद कई सैनिक
चैनल ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि यह कैंप पहली नजर में अस्थायी कैंप्स नजर आते हैं लेकिन कोई भी आसानी से देख सकता है कि दर्जनों की संख्या में नेपाली सैनिक वहां पर मौजूद हैं। यह पहला मौका है जब नेपाल की तरफ से इस तरह की गतिविधि देखने को मिली है। चीन ने लद्दाख और सिक्किम के कुछ हिस्सों पर अपना दावा जताया जो उसके प्रभाव में आ चुके नेपाल ने भी लिपुलेख से लगे उन इलाकों पर अपना दावा जताया है जो काली नदी के करीब हैं। चैनल की तरफ से कुछ तस्वीरें भी दिखाई गई हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि नेपाली आर्मी के कुछ टेंट वहां पर मौजूद हैं। नेपाल की संसद के ऊपरी सदन में भी उस नए नक्शे को मंजूरी मिल गई है जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल की सीमा में दिखाया गया है।
बॉर्डर से गायब हुए बॉर्डर पिलर
भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद और बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों जो नई जानकारी सामने आ रही है, उसमें उत्तर प्रदेश से लगी नेपाल की सीमा पर बॉर्डर पिलर गायब हैं। बॉर्डर पिलर बताते हैं कि किस देश की सीमा कहां खत्म हो रही है और कहां से दूसरे देश की सीमा शुरू हो रही है। भारत ने इसके बाद नेपाल से सटी सीमा पर गश्त बढ़ाने का फैसला किया है। पिछले दिनों बिहार के सीतामढ़ी में नेपाल बॉर्डर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना की वजह से पहले से ही तनावपूर्ण रिश्ते और ज्यादा बिगड़ते नजर आने लगे है।












Click it and Unblock the Notifications