टला एक और बड़ा रेल हादसा, Chennai Egmore एक्सप्रेस की चलती कोच में आई दरार, फौरन बदली गई बोगी

Train Accident: एक और बड़ा ट्रेन हादसा रविवार को होते-होते टल गया, जब रेलवे कर्मचारियों ने तमिलनाडु के शेंगोट्टै रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस के पहिये के ऊपर एक कोच के बेस में बड़ी दरार देखी।

Chennai Egmore Express

ओडिशा बालासोर रेल हादसे के बाद रविवार (04 जून) को एक और बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट टल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस (Chennai Egmore) ट्रेन नंबर 16102 की एक कोच में दरार देखी गई, जब वह शेंगोट्टै रेलवे स्टेशन में प्रेवश कर रही थी। आनन-फानन में जल्दी ट्रेन की बोगी बदली गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार (04 जून) की दोपहर 3:36 बजे तमिलनाडु के शेंगोट्टै रेलवे स्टेशन (Sengottai station) में प्रवेश करते समय चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 16102 के S3 कोच में दरार देखी गई थी। सी एंड डब्ल्यू कर्मचारियों ने इस दरार को देखा था। जिसके बाद कोच को बदला गया था। और यात्रियों को अन्य कोचों में बिठा दिया। डेढ़ घंटे की देरी के बाद ट्रेन शाम 4:40 बजे मदुरै के लिए रवाना हुई।

दक्षिण रेलवे ने बयान में क्या कहा?

दक्षिण रेलवे ने कहा कि दरार का पता लगाने वाले कर्मचारियों की सतर्कता निगरानी के लिए सराहना की जाएगी और मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

दक्षिण रेलवे ने एक बयान में कहा, "कल दोपहर 3:36 बजे C&W स्टाफ ने ट्रेन नंबर 16102 (चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस) के S3 कोच में तमिलनाडु के शेंगोट्टै रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय एक दरार देखी। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कोच को अलग कर दिया और यात्रियों को अन्य कोचों में बिठा दिया जिसके बाद ट्रेन शाम 4:40 बजे रवाना हुई। दरार का पता लगाने वाले कर्मचारियों की सतर्कता निगरानी के लिए सराहना की जाएगी और मंडल रेल प्रबंधक, मदुरै मंडल द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+