जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में तीन जगहों पर दिखे संदिग्ध ड्रोन
श्रीनगर, 30 जुलाई। जम्मू कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक लगातार संदिग्ध ड्रोन ने घाटी में सुरक्षाकर्मियों की मुश्किल को बढ़ा रखा है। एक बार फिर से बीती रात सांबा में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखने को मिली है। सांबा के एसएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सांबा जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में देर रात संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखने को मिली है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इलाके में संदिग्ध ड्रोन देखे जा चुके हैं। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता की वजह से कोई बड़ा हादसा अभी तक नहीं हुआ है। वहीं इस बाबत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से कहा गया है कि कुछ अज्ञात लाइट्स सांबा सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास आसमान में देखी गई है। इसपर कुछ फायरिंग भी की गई, जिसके बाद यह लाइट लापता हो गई।
Recommended Video

देर रात संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने सांबा जिले के उस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षाकर्मी यह तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ड्रोन के जरिए इलाके में कुछ गिराया गया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने ड्रोन के जरिए दो विस्फोटक गिराए थे। हालांकि इस विस्फोट से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था और एक जवान को मामूली चोट आई थी। लेकिन देश में ऐसा पहली बार है जब ड्रोन से विस्फोट किया गया हो। इस पूरे मामले की जांच केंद्र सरकार ने एनआईए को दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications