विनोद राय की किताब में घेरे जाएंगे मनमोहन सिंह
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। एक और हंगामेदार पुस्तक आ रही है पंद्रह सितंबर को बाजार में। इसे लिखा है डा. मनमोहन सिंह के समय सीएजी रहे विनोद राय ने । राय ने बताया है कि प्रधानमंत्री ने कहां-कहां और क्या-क्या लापरवाहियां की हैं। जहां उन्हें सख्त फैसले लेने चाहिए थे, नहीं लिये। इसके अलावा भी तमाम खुलासे करेगी राय की किताब।

वरिष्ठ पत्रकार ओमकार चौधरी कहते हैं, अब ह देखना बाकी है कि इस पुस्तक के आने के बाद मनमोहन सिंह और बाकी कांग्रेस नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है? मनीश तिवारी, तारिक अनवर और नरेश अग्रवाल की बयानबाजी शुरू हो चुकी है। अभी तो कहा जा रहा है कि वे भाजपा से कोई पद पाने के लिए पुस्तक लिख रहे हैं। कहने वाले कह रहे हैं कि राय की किताब आने के बाद दिग्गी कहते नजर आएं कि विनोद राय तो आरएसएस के एजेंट हैं।












Click it and Unblock the Notifications