बहन के निधन के बाद मुकेश खन्ना को एक और सदमा, बोले- 'हमारा चांद चला गया'

मुकेश खन्ना ने बताया कि इस दुखद खबर की वजह से उन्होंने अपना प्रोग्राम कैंसल कर दिया।

नई दिल्ली, 2 अगस्त: कोरोना वायरस महामारी के बीच फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। 2020 की तरह 2021 भी बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हुआ है और बीते 7 महीनों में वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार, राजीव कपूर, शशिकला और राज कौशल जैसे कई दिग्गज सितारे हमें छोड़कर चले गए हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता और ऐतिहासिक सीरियल महाभारत में 'भीष्म पितामह' का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने एक और दुखद खबर दी है। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके प्रो़डक्शन हाउस 'भीष्म इंटरनेशनल' में 15-20 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर रहे चांद का निधन हो गया है।

'वो सचमुच हमारे चांद ही थे'

'वो सचमुच हमारे चांद ही थे'

अपने इस वीडियो में मुकेश खन्ना ने बताया, 'मैं जानता हूं कि आप सभी लोग इंतजार कर रहे होंगे, कि आज 'दि मुकेश खन्ना शो' में एक नए गेस्ट से मिलाया जाएगा, मगर मेरे ऑफिस में एक दुखद घटना हुई है, जिसकी वजह से मैंने वो प्रोग्राम कैंसल कर दिया है। मेरे ऑफिस के एक बहुत अहम सदस्य इसी सोमवार को हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। उनका नाम है चांद और वो सचमुच हमारे ऑफिस के चांद ही थे। वो मेरे भीष्म इंटरनेशनल से 15-20 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े रहे और इस इंडस्ट्री में काफी जाना-पहचाना नाम थे।'

'शक्तिमान में भी निभाई असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका'

'शक्तिमान में भी निभाई असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका'

मुकेश खन्ना ने आगे बताया, 'जब भी मेरे दफ्तर में कोई आता था और वो चांद जी से मिलता था, तो तुरंत पहचान लेता था। सब उन्हें जानते थे। चांद ने दीपक बारी की हर फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। जब दीपक बारी मुझे लेकर 'विराट' सीरियल बना रहे थे, तो उस वक्त भी चांद उनके साथ थे। इसके बाद वो दीपक बारी को छोड़कर मेरे साथ जुड़ गए और 15-20 साल तक हमारे साथ काम किया। उन्होंने शक्तिमान में भी असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभाई। इसके बाद उनकी तबीयत खराब रहने लगी तो मैंने उन्हें रिसेप्शन की जिम्मेदारी सौंप दी।'

चांद ने इन फिल्मों में किया दीपक बारी के साथ काम

चांद ने इन फिल्मों में किया दीपक बारी के साथ काम

चांद को याद करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'इसीलिए मैंने ये तय किया कि चांद को श्रद्धांजलि देने के लिए इस रविवार को मैं अपना शो पेश नहीं करूंगा। चांद के जाने का हम सभी को बहुत गहरा दुख है। उन्होंने दीपक बारी के साथ एजेंट विनोद, तराना, खून खराबा, गहरा जख्म, हमसे बढ़कर कौन, हमसे है जमाना, पत्थर, दीवाना तेरे नाम का, हमसे ना टकराना, कुर्बान, एक ही रास्ता, काला साम्राज्य, हम हैं बेमिसाल और परवाना जैसी फिल्मों में काम किया। इनके अलावा चंद्रकांता, विराट, शक्तिमान जैसे सीरियल में भी वो असिस्टेंट डायरेक्टर रहे।'

'एक महीने में मैंने अपने परिवार के दो लोगों को खोया'

'एक महीने में मैंने अपने परिवार के दो लोगों को खोया'

वीडियो में भावुक हुए मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'इस कोरोना महामारी ने पिछले 2 साल में कई महत्वपूर्ण लोगों को अपनी चपेट में लिया है। मेरे तो लॉस आपको मालूम ही हैं। एक महीने के भीतर मैंने अपने परिवार के दो लोगों को खोया है। इसके अलावा भी इंडस्ट्री के कई लोग, किस-किस पर कोरोना ने हमला किया है, गिनती करना आसान नहीं है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि चांद कोरोना की वजह से नहीं गए, उन्हें कोरोना नहीं था। उन्हें स्वास्थ्य की दूसरी समस्याएं थीं।'

मुकेश खन्ना ने बयां किया चांद को खोने का दर्द

मुकेश खन्ना ने बयां किया चांद को खोने का दर्द

मुकेश खन्ना ने बताया, 'चांद की तबीयत जब ज्यादा खराब हुई, तो उन्हें हम हॉस्पिटल लेकर गए और वहां उनका ऑक्सीजन लेवल जब नापा गया तो वो 35 मिला। मैं चौंक गया, फिर मुझे किसी ने बताया कि सर किसी जिंदा आदमी का ऑक्सीजन लेवल 35 नहीं हो सकता। फिर हम उन्हें मेरी पहचान के एक हॉस्पिटल में लेकर गए। वहां उन्हें आईसीयू में रखा गया और ऑक्सीजन लेवल भी ठीक हो गया, लेकिन जब मास्क हटाया जाता था, तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती थी। मैंने उनसे मिलने गया और अगले दिन मुझे पता चला कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

भद्दे कमेंट पर मुकेश खन्ना ने दिया जवाब

भद्दे कमेंट पर मुकेश खन्ना ने दिया जवाब

मुकेश खन्ना के इस वीडियो पर उनके फैंस ने भी कमेंट कर अपना दुख जाहिर किया। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो ऐसे दुखद मौके पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये कौन था, जो नोकरी में डिमोशन पाता रहा और डायरेक्टर से रिसेप्शनिस्ट तक का सफर तय किया।' इस कमेंट पर मुकेश खन्ना ने जवाब देते हुए लिखा, 'आदमी से उल्लू बनकर तुमने अपना डिमोशन कर लिया। तुम्हें तुम्हारा उल्लू पन मुबारक।'

अपने निधन की झूठी खबर पर भड़के मुकेश खन्ना

अपने निधन की झूठी खबर पर भड़के मुकेश खन्ना

आपको बता दें कि हाल ही में मुकेश खन्ना के निधन की फर्जी खबर भी सोशल मीडिया पर फैली थी। इन खबरों पर मुकेश खन्ना ने एक वीडियो जारी कर अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया। मुकेश खन्ना ने इस वीडियो में कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे झूठी खबरें शेयर करते हैं और ऐसे लोगों को वो बख्शने वाले नहीं हैं। मुकेश खन्ना ने अफवाह फैलाने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह शक्तिमान बुरे लोगों को पकड़ता है, ऐसे लोगों को भी पुलिस पकड़कर सजा देगी।

ये भी पढ़ें- खतरे की घंटी! वैज्ञानिकों ने बताया- देश में कब आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+