दक्षिण कश्मीर के त्राल से आतंकियों ने किया एसपीओ का अपहरण, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल से आतंकियों ने एक और पुलिस ऑफिसर का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकियों ने एसपीओ का अपहरण किया है और यह एसपीओ अवंतिपोरा में पोस्टेड था और यहां पर एक कुक के तौर पर काम करता था।
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल से आतंकियों ने एक और पुलिस ऑफिसर का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन आतंकियों ने एसपीओ का अपहरण किया है और यह एसपीओ अवंतिपोरा में पोस्टेड था और यहां पर एक कुक के तौर पर काम करता था। इस एसपीओ की तलाश के लिए पूरी घाटी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है।हालांकि जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने इस अपहरण पर कहा है कि पुलिस जानकारी की जांच कर रही है क्योंकि उसके घरवालों का कहना है कि वह एक रिश्तेदार के घर गए हुए हैं। फिलहाल इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के ही शोपियां से कॉन्स्टेबल जावेद अहमद डार को आतंकियों ने उस समय किडनैप कर लिया था, जब वह केमिस्ट की दुकान के लिए निकले थे। बाद में गोलियों से छलनी उनका शव पुलिस को बरामद हुआ था। डार को आतंकियों ने उसी गांव से किडनैप किया था जहां पर अप्रैल में हुए एक एनकाउंटर में पांच आतंकियों को सेना और सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। डार का शव शोपियां के दानगाम में बरामद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications