PMC बैंक के एक और खाताधारक की मौत, परिवार ने मौत की बताई ये वजह
मुंबई। पीएमसी बैंक के खाताधारकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को पीएमसी बैंक के एक और खाताधार की मौत हो गई। मृत खाताधारक मुंबई का ही रहने वाला था। महाराष्ट्र के मुलुंद निवासी बुजुर्ग राम अरोड़ा का खाता पीएमसी बैंक में है। उनकी शनिवार को घर पर मौत हो गई, हालांकि उनके परिजनों का कहना है कि यह प्राकृतिक मौत है और इसका बैंक घोटाले से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा, यह प्राकृतिक मौत है। वह वरिष्ठ नागरिक थे। उनकी मृत्यु का बैंक घोटाले से कोई लेना देना नहीं है। उनके परिजन का कहना है कि अरोड़ा अकेले पीएमसी बैंक की राशि पर निर्भर नहीं थे। इससे पहले चार लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें तीन ने बीमारी के दौरान इलाज के लिए पैसे नहीं निकाल पाने के कारण दम तोड़ा और एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी। उधर, दक्षिण मुंबई स्थित आरबीआई मुख्यालय के बाहर सुबह करीब 11.45 बजे करीब 100 बैंक खाताधारकों ने पीएमसी बैंक और आरबीआई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बुजुर्ग महिला अचानक बेहोश हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास एक एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाना पड़ा। पिछले कुछ दिनों के दौरान पीएमसी बैंक के पांच खाताधारकों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बैंक घोटाले से परेशान मुंबई निवासी खाताधारक मुरलीधर धर्रा (83) की शनिवार को मौत हो गई थी। उनके परिजन ने बताया कि धर्रा हृदय रोग से पीड़ित थे। बैंक में उनके 80 लाख रुपए जमा थे। आरबीआई की पांबदियों के कारण रकम नहीं निकाल पाए। इससे उनकी हार्ट सजरी नहीं हो पाई।
इससे पहले जेट एयरवेज के पूर्व कर्मचारी सुमित गुलाटी की प्रदर्शन में शामिल होने के कुछ घंटे बाद मौत हो गई थी। पीएमसी बैंक के खाताधारक मुरलीधर की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है। इससे पहले इसी बैंक के खाताधारक फत्तेमल पंजाबी की दिल का दौरा पड़ने से ही मौत हो चुकी है, जो बैंक में जमा अपने पैसों को लेकर बेहद चिंतित थे, जबकि एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications