अतीक-अशरफ हत्याकांड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, एक और याचिका दायर, CBI जांच की मांग
अतीक-अशरफ हत्याकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में अब एक और याचिका दायर की गई है, जिसमें CBI जांच की मांग की गई है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात को हुई माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हत्या की जांच की मांग को लेकर दाखिल की गई जनहित याचिका के बाद अब एक और याचिका दायर की गई है, जिसमें CBI जांच की मांग की गई है।
जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। पत्र याचिका में सुप्रीम कोर्ट से हत्या के मामले को CBI को ट्रांसफर करने का आग्रह किया गया है। इस याचिका को रिटायर आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने दायर की है।
इससे पहले इस हत्या की जांच की मांग को लेकर अधिवक्ता विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। याचिका में इस तरह से हुई हत्या की वारदात को कानून के शासन का उल्लंघन बताया है।
विशाल तिवारी की याचिका में साल 2017 से अब तक यूपी में हुए 183 एनकाउंटर की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की एक्सपर्ट कमेटी से कराने की मांग की है।
न्यायिक जांच समिति का गठन
दें कि यूपी की योगी सरकार ने हत्याकांड की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक जांच समिति का गठन किया है। ये जांच आयोग दो महीने में सरकार को रिपोर्ट देगी। समिति की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज अरविंद कुमार त्रिपाठी करेंगे। इस समिति में सेवानिवृत्त IPS अधिकारी सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार सोनी शामिल हैं।
पुलिस के बीच घेरे में मारी गोली
Recommended Video
मालूम हो कि शनिवार रात को प्रयागराज में मेडिकल चेकअप कराने के लिए ले जा रहे अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीन हमलावर मीडिया के भेष में कैमरा और माइकआईडी लेकर आई थे, और जैसे ही अतीक और अशरफ मीडिया से कुछ कहने लगे, इतने में उनको गोली मार दी।












Click it and Unblock the Notifications