सिवान: लूटपाट करके भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
पटना। बिहार में एक बार फिर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। सिवान में दो लुटेरों को भीड़ ने इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले नालंदा में शनिवार को एक हत्यारोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। पिछले कुछ दिनों में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं जिसमे भीड़ ने लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।

जानकारी के अनुसार सिवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में बाइक पर सवार छह अपराधी लूटपाट के लिए एक सर्राफा की दुकान में घुसे थे, इन लोगों ने दुकानदार अजय कुमार को गोली मार दी। जिसके बाद लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और इस दौरान उनकी इतनी पिटाई की कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि चार अपराधी वहां से फरार हो गए। इस दौरान जब दो बदमाशों को लोग पीट रहे थे तो एक व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश की तो लोगों ने उसे बदमाश का साथी समझा और उसकी भी पिटाई कर दी।
इसे भी पढ़ें- नशे में धुत बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, गेहूं की बोरी में छिपाया शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को बचाया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बदमाश सोने की दुकान से लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी है।
इसे भी पढ़ें- प्रेम संबंध में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, कर दिया अंतिम संस्कार












Click it and Unblock the Notifications