गुजरात: बछड़े को बांधकर भूखे शेर के सामने छोड़ा, देखिए शिकार का लाइव VIDEO

अहमदाबाद। गुजरात के ऊना का इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जिंदा बछड़े को शिकार के तौर पर भूखे शेर के सामने परोस दिया गया और मिनटों में शेर ने उसका शिकार कर अपना पेट भर लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में दिखा रहा है कि खूंटे से एक बछड़े को बांधा गया है। वहीं कुछ लोगों की गुजराती में बात करने की आवाज भी आ रही है। ये वीडियो ऊना के वन्य जीव अभयारण्य का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों के जांच के आदेश की बात कही है।

 शिकार का लाइव वीडियो

शिकार का लाइव वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि बछड़े को शेर के सामने छोड़ दिया जाता है। थोड़ी ही देर में झाड़ियों के पास से शेर निकलकर बछड़े पर हमला करता है और मिनटों में उनका काम तमाम कर देता है। वहीं कुछ लोग कैमरे से शिकार के इस लाइव वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं। जब शेर बछड़े को खा रहा होता है तो कैमरा बेहद पास तक जाता दिख रहा है। कैमरे को जूम कर दिखाया गया है कि कैसे शेर अपने शिकार का मजा ले रहा है।

 वन अधिकारियों ने कही जांच की बात

वन अधिकारियों ने कही जांच की बात

इस वीडियो के सामने आने के बाद वन अधिकारियों ने जांच की बात कही है। उनका कहना है कि लोग पर्यटकों को लुभाने के लिए ऐसी हरकत को अंजाम देते हैं। एक अधिकारी के मुताबिक स्थानीय किसान, होटल और र्म हाउस के मालिक मिलकर इस तरह के शिकार को दिखाकर लोगों को आकर्षित करते हैं और बदले में अच्छा कासा चार्ज वसूलते हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामला

पहले भी सामने आ चुके हैं मामला

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, इसे पहले भी जिंदा शिकार की इस तरह की वारदात की घटना सामने आ चुकी है। हाल ही में वन विभाग के पूर्व अधिकारी के बेटे सोहिल गराना को इसी तरह के एक मामले में अरेस्ट कर लिया गया था।
वहीं धारी में इस तरह की वीडियो सामने आई थी, जहां जांच के बाद 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन लोगों के पास से पुलिस ने 200 ऐसे ही वीडियो बरामद किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+