एयर इंडिया के बाद इंडिगो विमान में नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा, एयर होस्टेस के साथ हाथापाई

दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्रियों का हंगामा सामने आया है। इन यात्रियों ने एयर होस्टेस के साथ ना सिर्फ बदसलूकी की बल्कि उसके साथ हाथापाई भी की है।

inddigo

Recommended Video

      Delhi To Patna Indigo Flight में Air Hostess से छेड़छाड़, कैप्टन से भी बदतमीजी | वनइंडिया हिंदी

      Indigo Airlines: एयर इंडिया विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि विमान के भीतर दुर्व्यवहार का एक और मामला सामने आया है। इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार नशे में धुत तीन यात्रियों ने विमान के भीतर दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की। तीनों ही आरोपी यात्रियों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। एयर होस्टेस ने जब इस घटना की जानकारी विमान के कैप्टन को दी तो वह मौके पर अंदर पहुंचे। यह घटना दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो एयरलाइंस में हुआ है।

      पटना एयरपोर्ट के एसएचओ ने बताया कि इंडिगो के मैनेजर की शिकायत पर सीआईएसएफ की मदद से दो यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने विमान के भीतर नशे में दुर्व्यवहार किया है। इंडिगो ने एटीसी को लैंड करने से पहले ही इस घटना की जानकारी दे दी थी कि दो यात्री शराब लेकर विमान में यात्रा कर रहे हैं।

      विमान जब पटना में लैंड हुआ तो इस मामले की जानकारी सीआईएसएफ को दी गई। इसके बाद एयरपोर्ट पर पटना पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं एक युवक एयरपोर्ट से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों ही आरोपियों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है और मामले की अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले एयर इंडिया के विमान में बुजुर्ग महिला पर नशे की हालत में युवक ने पेशाब कर दी थी।

      बता दें कि पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया के विमान में नशे की हालत में एक युवक ने बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इस घटना के बाद महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन को पत्र लिखकर शिकायत की थी। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इस घटना के बाद क्रू के सदस्यों ने उचित कार्रवाई नहीं और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ विमान लैंड होने के बाद कुछ नहीं किया गया और उस व्यक्ति को जाने दिया गया। घटना के सामने आने के बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

      महिला के पत्र पर टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखर ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे और एयर इंडिया के साथियों के लिए व्यक्तिगत पीड़ा का मामला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में क्रू सदस्यों को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए थी जोकि नहीं की गई। विमान में यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो यह सुनिश्चित कराना हमारा कर्तव्य है। इस घटना के बाद से विमान के भीतर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही विमान में क्रू के सदस्यों के बर्ताव पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+