किसानों के एक और जत्थे ने किया दिल्ली कूच, अमृतसर से निकले 700 ट्रैक्टर

किसान संगठनों के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए अमृतसर से किसानों के एक और जत्थे ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के अमृतसर से किसानों के एक और जत्थे ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कृषि कानून वापस लेने की मांग ना पूरी होने पर 12 दिसंबर को हाईवे ब्लॉक करने और 14 दिसंबर को देशभर में विशाल विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इन दोनों विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ही अमृतसर से बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों में सवार होकर ये किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

Recommended Video

    Farmers Protest: Amritsar से 700 Tractors के साथ किसानों का जत्था कर रहा Delhi कूच | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest

    किसानों के इस जत्थे का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता एसएस पंधेर ने बताया, 'किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए करीब 700 ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली के कुंडली बॉर्डर की तरफ कूच कर रहे हैं। ये किसान कृषि कानूनों के खिलाफ अभी तक अमृतसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन अब ये दिल्ली जाकर आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।'

    'सरकार कानून वापस ले, किसान अपने घर चला जाएगा'
    आपको बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर अभी तक किसानों और केंद्र सरकार के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। सरकार इन कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है, लेकिन किसान संगठन इन्हें पूरी तरह रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने कृषि कानूनों में सुधार के लिए बुधवार को किसान संगठनों के पास लिखित प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। किसानों का कहना है कि उन्हें कानून रद्द करने से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा, सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+