BJP नेता नुपुर शर्मा पर एक और FIR दर्ज, पहले से पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के मामले में हैं फंसी
BJP नेता नुपुर शर्मा पर एक और FIR दर्ज, पहले से पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के मामले में हैं फंसी
नई दिल्ली, 30 मई: भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब मुंबई के मुंब्रा पुलिस थाने में एक और एफआईआर नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज करवाया गया है। सोमवार (30 मई) को मुंब्रा पुलिस ने कहा, ''भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ ठाणे के मुंब्रा थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर दुश्मनी को बढ़ावा देने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'' इससे पहले पैगंबर मुहम्मद पर कथित टिप्पणी के लिए नुपुर शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Recommended Video

मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 153 ए (शत्रुता को बढ़ावा देना) और 505 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत पर दर्ज की गई थी।
नुपुर शर्मा ने ज्ञानवापी विवाद पर एक बहस के दौरान कहा था कि चूंकि मुसलमान खोजे गए शिवलिंग को फव्वारा कहकर हिंदू आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं, इसलिए उनकी धार्मिक किताबों में कुछ चीजें हैं और लोग उन दावों का भी मजाक उड़ा सकते हैं।
शनिवार (28 मई) को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यूथ नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष सलमान अली सागर ने कहा कि पार्टी ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता की 'ईशनिंदा, आपत्तिजनक और भयावह रूप से आहत करने वाली' टिप्पणी पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार को इस तरह की अपवित्र टिप्पणियों के लिए एक नेता से माफीनामा मांगना चाहिए क्योंकि नुपुर शर्मा ने सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के लिए मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र नाम का इस्तेमाल किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications