मोहल्ला क्लिनिक का एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली सरकार ने इलाके में चिपकाया नोटिस
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिक में एक और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला है। मामला बाबरपुर का है। अब प्रशासन ने इलाके में नोटिस चस्पा किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि जो भी मरीज या लोग 12 मार्च से 20 मार्च के बीच इस मोहल्ला क्लीनिक में इलाज कराने आए हो वो अगले 15 दिन तक अपने घर में ही क्वारनटीन रहें। जानकारी के मुताबिक बाबरपुर इलाके के मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर में कोरोना के सिम्टम्स मिले थे। इसके बाद उसकी जांच कराई गई तो आज रिजल्ट पॉजिटिव आया है।
Recommended Video

इसके बाद डॉक्टर और उसके परिवार के साथ क्लिनिक के मेडिकल स्टाफ को आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा इलाज कराने आए लोगों से घर में ही क्वारनटीन रहने की निर्देश जारी किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के ही मौजपुर इलाके के मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला था।












Click it and Unblock the Notifications