शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को फिर से झटका, पार्टी के 12 राज्य प्रमुख शिंदे गुट में शामिल

नई दिल्ली, 16 सितंबर। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक बार फिर से झटका लगा है। राज्य के 15 में 12 राज्य इकाई प्रमुख शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं। शिवसेना राज्य इकाई प्रमुखों की एक बैठक में लिया गया, जिसमें शिंदे गुट के विधायक भी मौजूद थे।

Recommended Video

    Uddhav Thackeray को झटका, 12 राज्यों के Shivsena प्रमुख शिंदे गुट में शामिल | वनइंडिया हिंदी *News
    Eknath Shinde and Uddhav Thakery

    शिवसेना राज्य इकाई प्रमुखों के एक बैठक गत बुधवार यानी 14 सितंबर को आयोजित की गई थी। जिसमें शिंदे खेमे में 12 प्रदेश इकाई प्रमुख शामिल हुए। इस बैठक में शिंदे गुट के सभी विधायक और सांसद भी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली शिवसेना के राज्य प्रमुख संदीप चौधरी, मणिपुर प्रमुख तोम्बी सिंह, मध्य प्रदेश प्रमुख थडेश्वर महावर, छत्तीसगढ़ प्रमुख धनंजय परिहार, गुजरात प्रमुख एस.आर. पाटिल, राजस्थान प्रमुख लखन सिंह पवार, हैदराबाद प्रमुख मुरारी अन्ना, गोवा प्रमुख जितेश कामत, कर्नाटक प्रमुख कुमार ए हकरी। , पश्चिम बंगाल के प्रमुख शांति दत्ता, ओडिशा राज्य प्रभारी ज्योतिश्री प्रसन्न कुमार, त्रिपुरा राज्य प्रभारी बारीवदेव नाथ ने एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिया।

    शिवसेना के राज्य इकाई प्रमुखों ने ये निर्णय उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के एक हफ्ते पहले लिया गया है। उद्धव ठाकरे ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से ये मांग की है कि चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना को जारी किए गए पार्टी के चुनाव चिन्ह का प्रयोग करने से शिंदे गुट को रोका जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+