बिहार में भाजपा को लग सकता है एक और बड़ा झटका, चिराग पासवान ने दिखाए तेवर

Recommended Video

    Lok Sabha Elections 2019 से पहले Ram Vilas Paswan देंगे PM Modi को झटका | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से भाजपा को तीन बड़े राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है उसके बाद लगातार एनडीए के सहयोगियों में दरार देखने को मिल रही है। पहले आंध्र प्रदेश में टीडीपी फिर बिहार में उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग हुए तो अब बिहार में भाजपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बिहार में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी ने एनडीए से अलग होने के संकेत दिए हैं जिसने भाजपा की मुश्किल को बढ़ा दिया है।

    chirag

    लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने ट्वीट करके इस बात के संकेत दिए हैं कि वह एनडीए से अलग हो सकते हैं। चिराग ने ट्वीट करके लिखा कि टी॰डी॰पी॰ व रालोसपा के एन॰डी॰ए॰ गठबंधन से जाने के बाद एन॰डी॰ए॰ गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है।ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथीयों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करें। चिराग यही नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट करके एनडीए की मुश्किल को और बढ़ा दिया।

    चिराग ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि आने वाले चुनाव से पहले क्या भारतीय जनता पार्टी अपने तमाम सहयोगियों को एकजुट रखने में सफल होती है। सीटों के बंटवारे को लेकर तमाम दलों के बीच अभी से हलचल शुरू हो गई है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+