फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, अभिनेता रंजन सहगल का महज 36 साल की उम्र में निधन
इरफान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह जैसे दिग्गज सितारों के निधन के बाद फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी के बीच साल 2020 बॉलीवुड के लिए एक मनहूस साल साबित हुआ है। इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत और सरोज खान जैसे दिग्गज सितारों के अलावा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां इस साल हमें छोड़कर चली गईं। इस बीच फिल्म-टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर आई है। हिंदी और पंजाबी फिल्मों के चर्चित चेहरे रंजन सहगल का निधन हो गया है। बताया जा रहा कि रंजन सहगल काफी समय से बीमार थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

फिल्म सरबजीत में भी किया था काम
36 साल के रंजन सहगल की पहचान मुख्य तौर पर पंजाबी फिल्मों के एक अभिनेता के तौर पर थी और उन्होंने माही एनआरआई और यारां दा कैचअप जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा 2016 में आई हिंदी फिल्म सरबजीत में भी रंजन सहगल नजर आए थे। फिल्मों से अलग वो टीवी सीरियल सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में काम कर चुके थे।
Recommended Video

'रिश्तों से बड़ी...प्रथा' सीरियल से मिली पहचान
बीमारी के चलते रंजन सहगल का पिछले काफी समय से इलाज चल रहा था। रंजन सहगल के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस सदमे में हैं। रंजन ने 2009 में पंजाब यूनिवर्सिटी से थियेटर में पोस्टग्रेजुएट किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टीवी की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया लेकिन रंजन को कलर टीवी के सीरियल 'रिश्तों से बड़ी...प्रथा' से पहचान मिली। इस सीरियल में उनके काम को काफी सराहा गया।

2014 में निव्या छाबड़ा से हुई थी शादी
रंजन सहगल मूलरूप से पंजाब के चंडीगढ़ के रहने वाले थे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। हालांकि उनके बड़े भाई विशाल सहगल और उनकी बहन संगीता कौशल ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। साल 2013 में रंजन सहगल ने प्रोफेशनल कॉस्च्यूम डिजाइनर निव्या छाबडा़ से सगाई की और 2014 में 24 फरवरी को दोनों की शादी हो गई।

2009 में मुंबई जाकर आजमाई किस्मत
निव्या और रंजन ने 'लाइफ ओके' चैनल के शो 'तुम देना साथ मेरा' में एक साथ काम किया था। अपने जीवन के शुरुआती दिनों में रंजन चंडीगढ़ के कई थिएटरों से जुड़े रहे और कई साल तक प्ले किए। साल 2009 में रंजन अपनी किस्मत फिल्मों और टीवी में आजमाने के लिए मुंबई चले गए। हालांकि रंजन सहगल को टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल, भाग्य, सबकी लाडली बेबो और रिश्ता डॉट कॉम में छोटी भूमिकाएं ही मिलीं।

81 साल की उम्र में अभिनेता जगदीप का निधन
आपको बता दें कि बीते बुधवार को ही एक और बुरी खबर उस वक्त आई, जब दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। यूं तो जगदीप ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं, लेकिन सुपरहिट फिल्म शोल में सूरमा भोपाली का उनका रोल आज भी याद किया जाता है। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। शोले, हमसे ना टकराना, शहंशाह, दो बीघा जमीन, आर पार, खिलौना और तीन बहुरानियां समेत जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

कैसा था जगदीप का किरदार, अमिताभ ने बताया
कॉमेडी किरदार के अलावा जगदीप ने भाभी और बरखा फिल्मों में लीड रोल भी किए। जगदीप ने शम्मी कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मचारी से उन्होंने कॉमेडी किरदार की शुरुआत की थी। इसके बाद पुराना मंदिर, अंदाज अपना अपना व फूल और कांटे उनकी यादगार फिल्में रहीं। जगदीप को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में लिखा कि जगदीप का किरदार देखकर चारों तरफ एक खुशी सी छा जाती थी।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव?












Click it and Unblock the Notifications