Annu Kapoor Chest Pain : सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद अन्नू कपूर अस्पताल में भर्ती

वेटरन एक्टर अन्नू कपूर की तबीयत बिगड़ने की खबर है। सीने में तकलीफ की कंप्लेन के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Annu Kapoor Chest Pain

Annu Kapoor Chest Pain : दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर को गुरुवार सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ अजय स्वरूप के अनुसार, अभिनेता की हालत वर्तमान में स्थिर है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

बता दें कि अन्नू 'हम', 'एक रुका हुआ फैसला', 'राम लखन', 'घायल', 'हम किसी से कम नहीं', 'ऐतराज', '7 खून माफ', 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।

अन्नू कपूर कॉमेडी-ड्रामा 'विक्की डोनर' में उनके प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें आखिरी बार वेब शो 'क्रैश कोर्स' में देखा गया था, जिसका प्रीमियर पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+