जाट नाराज, मोदी को बताई नाराजगी की वजह
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जाट नाराज हैं। अपनी नाराजगी गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने भी रखी। जाट नाराज इसलिए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने जाट आरक्षण को खारिज कर दिया था। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के उक्त फैसले पर कोई कदम उठाने से पहले सारे मामले का सभी कोणों से ध्ययन करेगी।

उच्चतम न्यायालय का फैसला
दरअसल विभिन्न राज्यों के 70 सदस्यों वाले शिष्टमंडल ने आरक्षण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले सहित जाट समुदाय से सम्बद्ध मामलों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
अधिसूचना खारिज
ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने हालिया फैसले में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की ओर से नौ राज्यों में जाटों को आरक्षण देने से संबंधित जारी अधिसूचना रद्द कर दी थी।
प्रधानमंत्री ने शिष्टमंडल द्वारा उठाये गये मामलों को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले का अध्ययन कर रही है और वह कानूनी ढांचे के भीतर कोई समाधान तलाशने का प्रयास करेगी। प्रधानमंत्री ने शिष्टमंडल से ‘'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' अभियान के कार्यान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाने का अनुरोध किया।












Click it and Unblock the Notifications