भाजपा की अहम बैठक आज, हो सकता है कर्नाटक विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का ऐलान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी में विपक्ष का नेता चुनने को लेकर माथापच्ची चल रही है। सदन में विपक्ष का नेता कौन होगा, यह तय करने के लिए आज अहम बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज नेता विपक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा।
पिछले महीने प्रदेश के चुनाव के नतीजे आए थे, जिसमे कांग्रेस को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था। पार्टी ने 13 मई को घोषित हुए चुनावी नतीजों में रिकॉर्ड 135 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ 66 सीटें ही आई थीं।

आम तौर पर भाजपा में नेता विपक्ष के नाम की घोषणा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कर दिया जाता है। लेकिन कर्नाटक भाजपा में अंतर्विरोध के चलते नेता विपक्ष के नाम की घोषणा में देरी हो रही है।
माना जा रहा है कि आज होने वाली बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, कर्नाटक के इंचार्ज अरुण सिंह, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा हिस्सा लेंगे।
पार्टी के अंदरूनी सूत्र के अनुसार नेता विपक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। जिसमे बसवाराज बोम्मई, बपी यतनाल, अश्वथनारायण, वी सुनील कुमार, आर अशोक के नाम शामिल हैं। वहीं विधान परिषद मे नेता विपक्ष के लिए श्रीनिवास पुजारी, तेजस्विनी गौड़ा, सी नारायणन स्वामी के नाम पर चर्चा चल रही है।
पार्टी के एक करीबी नेता ने बताया कि भाजपा की ओर से 11 नेताओं के नाम पर अनुशासनहीनता बरतने के लिए इस बैठक में चर्चा हो सकती है। इस मसले पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा, बोम्मई, कटील, प्रह्लाद जोशी, सीटी रवि ने 6 नेताओं से मुलाकात की है।
बता दें कि 13 जून को मैसुरू के सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं, ये नेता कांग्रेस के साथ संपर्क में हैं। इस बीच प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार अपनी चुनावी घोषणाओं से जुड़ी योजनाओं को लागू कर रही है। जिसमे महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, बीपीएल परिवारों को मुफ्त चावल, मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं शामिल हैं।
-
Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, आखिर क्या हुई समस्या और कैसी है अब तबीयत? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications