लोकपाल मुद्दे पर 30 जनवरी से एक बार फिर अनशन पर बैठेंगे अन्ना हजारे
नई दिल्ली। समाज सेवक अन्ना हजारे ने एक बार फिर 30 जनवरी से भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। अन्ना हजारे ने उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को लिखे पत्र में एनडीए सरकार पर केंद्र में लोकपाल और राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति ना करने के लिए बहाने बनाने का आरोप लगाया कहा है कि वो एक बार फिर से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

हजारे ने कहा है कि केंद्र सरकार ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष का कोई वरिष्ठ नेता नहीं होने की वजह से लोकपाल नियुक्त नहीं किया जा सकता है और बाद में कहा गया कि चयन समिति में कोई प्रतिष्ठित न्यायवादी है। अन्ना ने पत्र में कहा है कि वो इस साल 23 मार्च को रामलीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे लेकिन पीएमओ के उनकी मांग पूरी करने के लिखित में आश्वासन के बाद उन्होंने हड़ताल खत्म कर दी। 2 अक्टूबर तक का समय देने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने 2 अक्टूबर को अपने गांव रालेगण सिद्धी से आंदोलन शुरू करना था लेकिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने फिर आश्वासन दिया नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद भी मैं उन्हें एक और मौका देने और 30 जनवरी तक इंतजार करने का मन बनाया है। अन्ना हजारे ने कहा कि सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी लोकपाल नियुक्ति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें- सर्वे: दिल्ली में फिर होगी AAP की वापसी, आ सकती हैं इतनी सीटें












Click it and Unblock the Notifications