प्रधानमंत्री बनने के लिए केजरीवाल ने छोड़ी थी सीएम की कुर्सी - अन्ना

गौरतलब है जिन अन्ना हजारे को अरविंद केजरीवाल अपना आदर्श बताते आए हैं, वही अन्ना हजारे केजरीवाल को समय-समय पर घेर लेते हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी पर उन्होंने अपने नाम के साथ प्रचार करने पर आपत्ति जताई थी।
अन्ना ने कहा कि केजरीवाल के मन में प्रधानमंत्री बनने की भूख पैदा हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें - थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब
अन्ना ने यह भी कहा कि उस वक्त अरविंद के दिमाग में पीएम बनने का ख्याल आया और उसने आनन-फानन मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने अपनी सफाई में पिछले दिन कहा था कि उनके इस्तीफे का वक्त सही नहीं था। इसी के साथ अन्ना ने 'आप' को सीख दी कि यदि 'आप' दिल्ली में अच्छे परिणाम देती, तो जनता उसे देश की कमान भी जरूर सौंपती। अन्ना ने राजू शेट्टी व मेधा पाटकर जैसे सहयोगियों 'आप' का तारणहार बताया।
अन्ना ने 'आप' के कदमों की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी ने अन्ना को पीछे छोड़ दिया, पर 'टोपी' के सहारे जनता से जुड़ने निकल पड़े। साथ ही हजारे बोले कि आंदोलन से पार्टी का रास्ता तय करते हुए 'आप' को अपेक्षाक्रत फायदा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications