अन्ना हजारे की प्रतिमा की पहले ऊंगली काटी, फिर हाथ और अब सिर ही काट डाला
गुड़गांव। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की गुड़गांव में स्थापित आदमकद प्रतिमा शनिवार तड़के तोड़ दी गई। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने यह जानकारी दी। पिछले वर्ष अन्ना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर यहां अपनी प्रतिमा लगाने में मदद मांगी थी। अन्ना ने लिखा था कि भाजपा की हरियाणा इकाई के प्रवक्ता उमेश अग्रवाल इस समय गुड़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रतिमा लगाने की राह में रोड़ा अटका रहे हैं।

कटारिया और अन्य कार्यकर्ताओं ने राजनाथ से तीन जनवरी को उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की थी और राजनाथ ने पूरी मदद का भरोसा दिया था। कटारिया ने कहा कि किसी ने कुछ सप्ताह पहले प्रतिमा से अन्ना की अंगुली काट दी थी, तीन दिन पहले उनका हाथ काट दिया और अब उनका सिर काट दिया। कटारिया ने कहा कि मैं प्रतिमा का हाथ दुरुस्त कराने के लिए किसी कलाकार का लाने के प्रयास में जयपुर में था, लेकिन अब तो कोई उनका सिर ही काट ले गया।












Click it and Unblock the Notifications