किरण बेदी पर बोलने से अन्ना ने किया इंकार, कहा राजनीति के कीचड़ में नहीं पड़ना
मुंबई। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे अपने सहयोगियों के राजनीति में प्रवेश करने से परेशान है। अन्ना ने अपनी सहयोगी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी द्वारा राजनीति में प्रवेश किए जाने पर किसी भी तरह के बयान देने से इंकार कर दिया हैं। किरण पर पूछे गए सवाल पर जवाब देने से अन्ना ने इंकार कर दिया। उन्होंने बस इतना कहा कि वह सियासी गंदगी से दूर रहना चाहते हैं।

जब उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि उन्होंने अपनी पूर्व सहयोगी किरण बेदी का फोन क्यों नहीं उठाया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने बस इतना कहा कि मैं इस गंदगी में नहीं पड़ना चाहता। उन्होंने कहा कि पूर्व आइपीएस अधिकारी बेदी ने भाजपा में शामिल होने से पहले उनसे संपर्क नहीं किया था।
गौरतलब है कि गांधीवादी हजारे किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने से नाराज है। हजारे ने यह भी कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद वह जन लोकपाल के मुद्दे पर अपने आंदोलन की अगली दिशा तय करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications