'आप' के गेापाल राय पर गुस्साये अन्ना, कहा गेट आउट

वीके सिंह की बातों को बीच में ही काटते हुए आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल ने एतराज जताया तो वीके सिंह ने उन्हें डांटते हुए चुप करा दिया और कहा कि आप बाद में बात करियेगा। उन्होंने कहा कि आपको अगर मेरे किसी बात से बुरा लग रहा है, तो उस बारे में मुझसे बाद में बात कीजिये। दोनों के बीच बहस होती रही। वीके सिंह ने गोपाल राय की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो गलत किया है, मैं वही बोल रहा हूं। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगा।
हंगामा बढ़ते देख अन्ना ने माइक लया और आप नेता गोपाल राय को जमकर फटकार लगायी। उन्होंने कहा कि अगर आपको हल्ला-गुल्ला करना है, तो गांव से बाहर जायें आपकी यहां जरूरत नहीं है। आप नेता को फटकार लगाते हुए अन्ना ने कहा कि मैंने आपको कल ही अनशन करने से रोका था। उन्ना कल कुमार विश्वास द्वारा उनके मंच से राजनीतिक भाषण दिए जाने से भी नाराज थे। आज एकबार फिर से आप नेता के हंगामें पर अन्ना भड़क गए। जनलोकपाल के लिए अन्ना हजारे अनिश्चितकालीन अनशन पर है। आज चौथे दिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी उनके आंदोलन का समर्थन किया है। अन्ना ने कहा है कि जब तक संसद में जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं हो जाता वह अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications