अन्ना हजारे ने स्थगित किया अपना अनशन, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री से मुलाकात के बाद लिया फैसला
अहमदनगर (महाराष्ट्र)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है। उनका ये अनशन लोकपाल और किसानों के मुद्दे को लेकर होने वाला था। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन से मुलाकात के बाद अन्ना हजारे ने अनशन स्थगित करने का फैसला लिया है। करीब हफ्तेभर पहले अन्ना हजारे ने ऐलान किया था कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने चार साल के कार्यकाल में लोकपाल की नियुक्ति को लेकर कोई कदम नहीं उठाया, ऐसे में दो अक्टूबर से वो भूख हड़ताल करेंगे। हालांकि अब उन्होंने इस अनशन को स्थगित कर दिया है।

मंगलवार को अन्ना हजारे के अनशन से पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन उनसे मिलने पहुंचे। उनके साथ वार्ता के बाद अन्ना हजारे ने अनशन स्थगित कर दिया। उनका ये आंदोलन लोकपाल की नियुक्ति और किसानों के हितों की मांग के लिए होना था। अन्ना हजारे ने कहा था कि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसके चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं बीजेपी सरकार जिस लोकपाल आंदोलन की वजह से सत्ता में उसको लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया। सरकार के इसी रवैये से नाराज होकर अन्ना हजारे भूख हड़ताल पर जाने वाले थे।
फिलहाल महाराष्ट्र सरकार के मंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है। माना जा रहा है कि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान देने का भरोसा दिया है। महराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने आश्वासन दिया है कि लोकपाल को लेकर सरकार ने कमेटी का गठन कर लिया है और जल्द ही इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है। मंत्री के इस आश्वासन के बाद ही अन्ना हजारे ने अनशन स्थगित करने का फैसला लिया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications